Breaking
व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें कैंपेन में क्या अच्छा और क्या खराब लगता है? राहुल गांधी के सवाल पर खरगे ने दिया ये जवाब मई में कब से लगेगा नौतपा? इस तारीख से 9 दिनों तक आग उगलेंगे सूर्यदेव शराब पीकर घर आया पिता, खाने को लेकर हुई बहस तो बेटे ने घोंट दिया गला, मौत राजमाता माधवी राजे सिंधिया की तबियत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में चल रहा है इलाज भूत भगाने आए तांत्रिक ने बहू पर चलाया इश्क का ऐसा जादू, घर छोड़कर ‘बाबा’ संग भागी रामपुर में हिंदुओं के घर के बाहर पलायन के पोस्टर, सीएम योगी से मदद की गुहार गुजरात में चुनावी मैदान में उतरे 35 मुस्लिम, कांग्रेस ने कितनों को दिया टिकट, जान लीजिए जवाब

बिहार के मधुबनी में डकैती, धारदार हथियार से काट दिया गृहस्वामी के बेटे का सिर और लूट ली 6 लाख की संपत्ति

Whats App

बिहार के मधुबनी में भीषण डैकैती और बमबाजी की वारदात को अंजाम दिया गया है। जिले के बासोपट्टी थाना अंतर्गत छतौनी गांव स्थित मझौरा टोला में अपराधियों ने आलू प्याज व्यवसाई के घर भीषण डाका डाला। अपराधियों ने एक दर्जन बम भी फोड़े। साथ ही व्यवसायी सीतेश यादव घर से दो लाख नकद समेत छह लाख की संपत्ति लूट ली। घटना मंगलवार रात की है। लूटपाट के दौरान अपराधियों ने तेज हथियार से हमला कर राम उदगार यादव को बुरी तरह जख्मी कर दिया। जबकि बम विस्फोट में घूरन यादव व भोला नदाफ जख्मी हो गए। राम उदगार यादव को इलाज के लिए दरभंगा तो दो अन्य का इलाज जयनगर में चल रहा है।।

व्यवसाई सीतेश यादव के घर हुई डकैती की घटना में गंभीर रूप से जख्मी उनके पुत्र राम उदगार यादव को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि दरभंगा में जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। उनके ऊपर डकैतों के द्वारा तेज हथियार से सिर पर बुरी तरह से हमला कर जख्मी कर दिया है। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी है। वही बम विस्फोट में घायल घुरण यादव व भोला नदाफ का इलाज जयनगर में चल रहा है। दोनों को बम विस्फोट से पैर जख्मी है।

जयनगर एसडीपीओ विप्लव कुमार के नेतृत्व में एसएसबी जयनगर के डॉग स्क्वायड की टीम ने छतौनी गांव में हुई डकैती कांड की जांच की। डॉग स्कवायड की टीम ने घटनास्थल से पश्चिम की ओर विदा हुआ और चौर होते हुए एनएच 104 सड़क पर आकर डॉग स्कवायड का खोजी कुत्ता रुक गया। आशंका है कि डकैत घटना के अंजाम देकर पश्चिम की दिशा में भागे एवं एनएच 104 सड़क पर आकर किसी वाहन से फरार हो गया।

Whats App

जन अधिकार पार्टी के मधुबनी जिलाध्यक्ष ब्रज किशोर यादव ने बताया कि छतौनी गांव के मझौरा टोल में व्यवसाई सीतेश यादव के घर हुई भीषण डकैती की घटना में शामिल सभी अपराधी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होंने बताया कि अगर 24 घंटे में घटना की उद्भेदन नहीं किया गया तो वह सभी स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों के साथ छतौनी चौक पर एनएच 104 को जाम कर आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एसपी डॉ सत्यप्रकाश से फोन कर घटना के बारे में सारी जानकारी दे दी गई है। जल्द से जल्द इस डकैती कांड की उद्भेदन कर सभी अपराधियों की गिरफ्तार करने की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि यह घटना बेहद दुखद है।

व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |     कैंपेन में क्या अच्छा और क्या खराब लगता है? राहुल गांधी के सवाल पर खरगे ने दिया ये जवाब     |     मई में कब से लगेगा नौतपा? इस तारीख से 9 दिनों तक आग उगलेंगे सूर्यदेव     |     शराब पीकर घर आया पिता, खाने को लेकर हुई बहस तो बेटे ने घोंट दिया गला, मौत     |     राजमाता माधवी राजे सिंधिया की तबियत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में चल रहा है इलाज     |     भूत भगाने आए तांत्रिक ने बहू पर चलाया इश्क का ऐसा जादू, घर छोड़कर ‘बाबा’ संग भागी     |     रामपुर में हिंदुओं के घर के बाहर पलायन के पोस्टर, सीएम योगी से मदद की गुहार     |     गुजरात में चुनावी मैदान में उतरे 35 मुस्लिम, कांग्रेस ने कितनों को दिया टिकट, जान लीजिए जवाब     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374