Breaking
करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या बिहार: 5 साल से तैयार है पुल, फिर भी 15 किलोमीटर घूमकर जा रहे लोग… आखिर क्यों? खून से लथपथ मिला अस्पताल के कर्मचारी का शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा ‘…लोग पागल हो गए हैं’, ‘एनिमल’ की सफलता के बाद धर्मेंद्र ने क्या कहा था? अब बॉबी देओल ने किया खुलासा टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा को देनी होगी ये कुर्बानी, फायदा विराट कोहली को भी होगा बेटा, मुझसे गलती हो गई…प्लीज बचा लो, किसी को मत बताना…

कैमूर की विधि व्यवस्था संभालने में महिला पुलिस अधिकारी भी निभा रही भागीदारी, हर मोर्चे पर दिखा रही दम

Whats App

भभुआ।  जिले के लगभग सभी विभागों में आधी आबादी की भागीदारी तो चल ही रही है। लेकिन विधि व्यवस्था संधारण की कमान संभालने वाले पुलिस विभाग में तीन चार वर्ष पूर्व तक नाम मात्र की रही। अब पुलिस विभाग में भी नारी सशक्तीकरण की झलक व्यवहार में दिखाई दे रही है। फिलवक्त जिले के दूरस्थ क्षेत्र में स्थित कुढ़नी और कुछिला थाना को छोड़कर अन्य सभी थानों पर महिला पुलिस पदाधिकारी व महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती हो चुकी है। इसका एक मात्र उद्देश्य महिलाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित कराना है

विभागीय आकड़ों के अनुसार जिले कैमूर में 20 महिला पुलिस पदाधिकारी व एक 100 से अधिक महिला सिपाही फिलहाल कार्यरत हैं, जिनकी प्रतिनियुक्ति भभुआ, भगवानपुर, चैनपुर, चांद, अधौरा, सोनहन, बेलांव, करमचट, मोहनियां, दुर्गावती, कुदरा, रामगढ व नुआंव आदि थानों पर की गई है। इसके अलावा जिले में कार्यरत महिला थाना व अजा-अजजा थानों पर भी महिला पदाधिकारी व महिला पुलिस कर्मी पूर्व से ही कार्यरत हैं। जिले में आनलाइन प्राथमिकी दर्ज कराने की चल रही प्रक्रिया के पूरी होने पर महिलाएं अपने मायका या ससुराल कहीं भी रहने की स्थिति में अपने साथ हुए घरेलू हिंसा या किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की हालत में उसी स्थान पर प्राथमिकी दर्ज करा सकेंगी

Whats App

इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था संभालने में भी महिला कर्मियों की भागीदारी बढ़ी है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि, जिले में पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस पदाधिकारी व महिला पुलिस कर्मी उपलब्ध हैं। जिनकी प्रतिनियुक्ति लगभग सभी थानों में कर दी गई। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार  का कहना है कि महिलाओं से जुड़े किसी भी मामले में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश पूर्व में ही दिया जा चुका है। महापर्व छठ पर भी घाटों पर महिला पुलिस पदाधिकारी व महिला पुलिस कर्मियों की अलग से तैनाती की जाएगी।

करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत     |     तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो     |     मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट     |     तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या     |     बिहार: 5 साल से तैयार है पुल, फिर भी 15 किलोमीटर घूमकर जा रहे लोग… आखिर क्यों?     |     खून से लथपथ मिला अस्पताल के कर्मचारी का शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस     |     स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा     |     ‘…लोग पागल हो गए हैं’, ‘एनिमल’ की सफलता के बाद धर्मेंद्र ने क्या कहा था? अब बॉबी देओल ने किया खुलासा     |     टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा को देनी होगी ये कुर्बानी, फायदा विराट कोहली को भी होगा     |     बेटा, मुझसे गलती हो गई…प्लीज बचा लो, किसी को मत बताना…     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374