Breaking
उज्जैन: 3 बटुकों से दरिंदगी… SIT जांच में खुलासा; दंडी आश्रम के गुनहगारों का DNA खोलेगा हर राज संदेशखाली में BJP ने रची थी साजिश, वायरल वीडियो के बाद ममता बनर्जी का हमला संदेशखाली में BJP ने रची थी साजिश, वायरल वीडियो के बाद ममता बनर्जी का हमला सुसाइड नहीं मर्डर… दबाया गया था गला, भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा बिहार की शम्मा परवीन बनी पूनम, यूपी के शिवम शर्मा संग लिए सात फेरे…ऐसी है लव स्टोरी जिसने झारखंड को लूटा, उस पर कार्रवाई हो रही है… लोहरदगा में कांग्रेस-JMM पर बरसे PM मोदी दिल्ली के कनॉट प्लेस में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, पुलिस और फायर टीम मौके पर सूरत, इंदौर के बाद अब पुरी…कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार किसी का नाम राहुल गांधी या लालू यादव है तो वो चुनाव नहीं लड़ सकता? सुप्रीम कोर्ट का हमनाम उम्मीदवारो... प्याज को लेकर बदला सरकार का मूड, रात में 40% शुल्क लगाया, सुबह एक्सपोर्ट से बैन हटाया, क्या है वजह?

‘चिकनी चमेली’ रणवीर सिंह ने किया ऐसा डांस, कटरीना कैफ भी नहीं रोक पाईं हंसी

Whats App

नई दिल्ली। रणवीर सिंह अपने शो ‘द बिग पिक्चर’ से लोगों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। हाल ही में कलर्स ने शो का एक प्रोमो शेयर किया है जिसमें फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के साथ कटरीना कैफ अपनी फिल्म सूर्यवंशी को प्रमोट करती नजर आने वाली हैं। इस दौरान रणवीर ने कटरीना के साथ जमकर मस्ती की है। रोहित शेट्टी ने रणवीर और कटरीना के बीच डांस कॉम्पिटिशन करवाया।

प्रोमो वीडिया में कटरीना-रणवीर एक-दूसरे के गानों पर नाचते हैं और जबरदस्त स्टेप्स करते दिखाई देते हैं। लेकिन सारा लाइम लाइट रणवीर सिंह चुरा लेते हैं और ‘चिकनी चमेली’ पर अपने ठुमकों से कटरीना को भी मात दे देते हैं। रणवीर की अदाएं देख कटरीना भी हंसने पर मजबूर हो जाती हैं

दरअसल, वीडियो क्लिप में रोहित शेट्टी कहते हैं, दोनों साथ में आए हैं तो पूरे इंडिया को जानना होगा कि बेटर डांसर कौन है। इस पर रणवीर-कटरीना पहले ‘ततड़-ततड़’ डांस करते दिखते हैं। इसके बाद जब ‘चिकनी चमेली’ बजता है तो रणवीर, कटरीना से एक कदम आगे निकल जाते हैं। वह गाने का सिग्नेचर स्टेप करते हैं जिस पर खूब सीटियां बजती हैं। रणवीर को इतनी अदाओं के साथ डांस करता देख कटरीना भी अपनी हंसी नहीं रोक पातीं।

Whats App

वहीं शो के एक और प्रोमो में रोहित शेट्टी रणवीर सिंह को सूर्यवंशी में उनका रोल काटने की धमकी भी देते नजर आए। हुआ ये कि रोहित शेट्टी रणवीर से कहते हैं कि अगर इस सवाल का जवाब नहीं आया तो बेइज्जती होगी। रणवीर कहते हैं, मैं मानता हूं बेइज्जती होगी, आपको देना पड़ेगा जवाब। रोहित रणवीर से पूछते हैं, तू मदद करेगा ना? रणवीर जवाब देते हैं कि उन्हें अलाउड नहीं है। इसके बाद रोहित धमकी देते हैं, देख अभी रिलीज (सूर्यवंशी) नहीं हुई है, उनके सीन कट करने का इशारा करते हैं। इस पर रणवीर उन्हें ऐसा न करने को कहते हैं।

उज्जैन: 3 बटुकों से दरिंदगी… SIT जांच में खुलासा; दंडी आश्रम के गुनहगारों का DNA खोलेगा हर राज     |     संदेशखाली में BJP ने रची थी साजिश, वायरल वीडियो के बाद ममता बनर्जी का हमला     |     संदेशखाली में BJP ने रची थी साजिश, वायरल वीडियो के बाद ममता बनर्जी का हमला     |     सुसाइड नहीं मर्डर… दबाया गया था गला, भोजपुरी एक्ट्रेस अमृता पांडे की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा     |     बिहार की शम्मा परवीन बनी पूनम, यूपी के शिवम शर्मा संग लिए सात फेरे…ऐसी है लव स्टोरी     |     जिसने झारखंड को लूटा, उस पर कार्रवाई हो रही है… लोहरदगा में कांग्रेस-JMM पर बरसे PM मोदी     |     दिल्ली के कनॉट प्लेस में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, पुलिस और फायर टीम मौके पर     |     सूरत, इंदौर के बाद अब पुरी…कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार     |     किसी का नाम राहुल गांधी या लालू यादव है तो वो चुनाव नहीं लड़ सकता? सुप्रीम कोर्ट का हमनाम उम्मीदवारों पर फैसला     |     प्याज को लेकर बदला सरकार का मूड, रात में 40% शुल्क लगाया, सुबह एक्सपोर्ट से बैन हटाया, क्या है वजह?     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374