Local & National News in Hindi

केरल में भारी बारिश, खोला गया अरुविक्कर बांध का द्वार

0 52

तिरुवनंतपुरम: केरल में मानसून के प्रवेश के बाद भारी बारिश के कारण तिरवनंतपुरम जिले के अरुविक्कार बांध का एक द्वार सोमवार देर रात खोल दिया गया। जल प्राधिकरण के सूत्रों के अनुसार भारी बारिश से जलस्तर बढकर 46.50 फुट तक पहुंच गया जिसके बाद बांध के दरवाजे को खोला गया।
सूत्रों के अनुसार करमना नदी के किनारे रहने वाले लोगों को जल स्तर बढ़ने को लेकर चेतावनी दी जा रही है। केरल में अगले 24 घंटों में बारिश के आसार हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !