Breaking
रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस सम्भल में वोटिंग के बीच बवाल, सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क और पुलिस के बीच नोकझोंक अक्षय कुमार और अरशद वारसी की Jolly LLB 3 मुश्किल में, शूटिंग रोकने की मांग, कोर्ट में लगाई गई याचिका बाबर आजम ने 3 छक्के मार दिए तो अपना यूट्यूब चैनल बंद कर दूंगा, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दी खुली चुनौती इस सरकारी बैंक के फंड ने किया मालामाल, एक लाख को बना दिया 84 लाख गूगल सर्वे में दें राय और करें कमाई, जानिए क्या है प्रोसेस कुरुक्षेत्र में हुई महाभारत फिर बर्बरीक का सिर कैसे पहुंचा राजस्थान, क्या है कहानी? शपथ लेते ही पुतिन की नाटो को चेतावनी, कहा- हम पर दबाव डाला तो मचा देंगे तबाही 40 की उम्र में भी नहीं आएंगी झुर्रियां, रोजाना करें कुछ मिनट की ये फेस एक्सरसाइज बुरहानपुर में बिजली के पोल पर काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत , परिजनों ने किया हंगामा...

बिहार में सख्ती से लागू है शराबबंदी, उल्लंघन करने वालों को किया जा रहा दंडितः CM नीतीश

Whats App

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य में शराबबंदी को सख्ती से लागू किए जाने के साथ ही और इस कानून का उल्लंघन करने वालों को दंडित किया जा रहा है।

नीतीश कुमार ने सोमवार को ‘जनता के दरबार में मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महिलाओं की मांग पर अप्रैल 2016 में बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू की गई थी। शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने में प्रशासन एवं पुलिसकर्मी अच्छा काम कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद बिहार में शराब आसानी से उपलब्ध है के आरोप का खंडन किया और कहा कि इस तरह के आरोप निराधार हैं। शराबबंदी कानून के उल्लंघन में लिप्त पाए गए लोगों को दंडित किया जा रहा है।

“सबने शराब नहीं पीने का संकल्प लिया” 
मुख्यमंत्री ने बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब पीने से हो रही मौत पर कहा कि वर्ष 2015 में महिलाओं की मांग पर उन्होंने 2016 में शराबबंदी लागू की। इसको लेकर उन्होंने वचन दिया, विधानसभा और विधान परिषद में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित हुआ। सबने शराब नहीं पीने का संकल्प लिया। जितने सरकारी अधिकारी और कर्मचारी हैं सभी ने इसका संकल्प लिया, इसके लिए निरंतर कैंपेन चलता रहता है। जो गड़बड़ करते हैं वे पकड़ाते भी हैं। पुलिस प्रशासन का जो काम है वो हर तरह से अपना काम करते रहते हैं। बार बार हमलोग कहते रहते हैं कि जब तुम गड़बड़ चीज पीओगे तो इस तरह की घटनाएं होंगी।

Whats App

गड़बड़ी करने वालों पर हो रही कार्रवाई 
नीतीश कुमार ने कहा कि जो गड़बड़ी करने वाले लोग हैं उन पर कार्रवाई हो रही है और उनकी गिरफ्तारी भी हो ही रही है। पुलिस और प्रशासन के लोग कार्रवाई करते ही रहते हैं। शराब पीने से देश दुनिया में कितनी लोगों की मौत होती है इसकी रिपोर्ट आ गई है। इसके बावजूद लोग पीएंगे तो गड़बड़ होगा ही। यदि शराब के नाम पर कोई गड़बड़ चीज पिला देगा तो पीने वाले की मौत हो सकती है। इसको लेकर वह लोगों को सचेत करते रहे हैं, इस पर सोचना चाहिए।

रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |     सम्भल में वोटिंग के बीच बवाल, सपा प्रत्याशी जियाउर्रहमान बर्क और पुलिस के बीच नोकझोंक     |     अक्षय कुमार और अरशद वारसी की Jolly LLB 3 मुश्किल में, शूटिंग रोकने की मांग, कोर्ट में लगाई गई याचिका     |     बाबर आजम ने 3 छक्के मार दिए तो अपना यूट्यूब चैनल बंद कर दूंगा, पाकिस्तानी खिलाड़ी ने दी खुली चुनौती     |     इस सरकारी बैंक के फंड ने किया मालामाल, एक लाख को बना दिया 84 लाख     |     गूगल सर्वे में दें राय और करें कमाई, जानिए क्या है प्रोसेस     |     कुरुक्षेत्र में हुई महाभारत फिर बर्बरीक का सिर कैसे पहुंचा राजस्थान, क्या है कहानी?     |     शपथ लेते ही पुतिन की नाटो को चेतावनी, कहा- हम पर दबाव डाला तो मचा देंगे तबाही     |     40 की उम्र में भी नहीं आएंगी झुर्रियां, रोजाना करें कुछ मिनट की ये फेस एक्सरसाइज     |     बुरहानपुर में बिजली के पोल पर काम कर रहे युवक की करंट लगने से मौत , परिजनों ने किया हंगामा…     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374