Breaking
अब ड्रोन ‘भैया’ भी कृषि को तकनीकी संबल संग देंगे स्वरोजगार को गति पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडल में यात्री किराया नहीं ऐसे बढ़ा रहा कमाई दोस्त के साथ घूमने निकली छात्रा के साथ पांच युवकों ने किया दुष्कर्म सागर में मतदान कर्मियों को मिले बासी भोजन के पैकेट, बदबू के चलते खाने से इंकार ग्वालियर में मतदान के लिए उत्साह, पोलिंग बूथों पर लाइन भी लगी, भाजपा प्रत्‍याशी ने किया मतदान मतदाता हैं देश के मजबूत लोकतंत्र का आधार, तस्वीरों के माध्यम से देखिए ग्वालियर-चंबल के सशक्‍त जनतंत्... 11 बजे तक ग्वालियर में 28.55, मुरैना में 26.62 और भिंड में 25.46 फीसद मतदान IIT रुड़की के साइंटिस्ट कराएंगे बारिश! उत्तराखंड के जंगलों में ऐसे बुझेगी आग ‘मुस्लिमों को मिलना चाहिए आरक्षण’, सियासी बयानबाजी के बीच लालू यादव की दो टूक गुना में वोटिंग जारी, पोलिंग बूथ पर लगी मतदाताओं की कतार, नौ बजे तक 16.43 प्रतिशत मतदान

कमल नाथ का दावा- कांग्रेस में अब कोई असंतुष्ट नहीं, जी-23 की सभी मांगें मानी

Whats App

भोपाल ।   पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद जी-23 नेताओं द्वारा लगातार नेतृत्व पर सवाल उठाए जाने के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने दावा किया कि पार्टी में अब कोई भी असंतुष्ट नहीं है। सभी नेता मेरे संपर्क में हैं और चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सारी चीजें सामने आ जाएंगी। मुझे किसी पद या कुर्सी का मोह नहीं है। जब भी पद छोड़ने के लिए कहा जाएगा, मैं तत्काल छोड़ दूंगा। उन्होंने मध्य प्रदेश में महंगाई मुक्त भारत अभियान की भोपाल से शुरुआत की और केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार को महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराया।

मीडिया से चर्चा में उन्होंने कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान और जी 23 के नेताओं द्वारा नेतृत्व को लेकर लगातार उठाए जा रहे सवालों पर कहा कि उनकी (जी 23) सभी मांग मान ली गई हैं। हमने वर्षों साथ काम किया है। सभी से मेरे संबंध हैं और व्यक्तिगत तौर पर संपर्क में हूं। संगठन चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। महंगाई को लेकर उन्होंने कहा कि आज इससे सभी वर्ग परेशान हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमतों से सिर्फ वाहन ही नहीं बल्कि खाद्य पदार्थ, दूध, सब्जी, दवाई और रोजमर्रा के उपयोग की चीजें प्रभावित होती हैं। पहले जब महंगाई बढ़ती थी तो भाजपा नेता बड़ी-बड़ी बातें करते थे। शिवराज सिंह चौहान साइकिल चलाते थे लेकिन आज क्या हाल है। किसान, नौजवान, व्यापारी से लेकर हर वर्ग त्रस्त है। हमने शुद्ध का युद्ध अभियान चलाया था पर भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। जब पांच राज्यों में चुनाव थे, तब पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ीं, पर परिणाम आने के बाद ऐसा कोई दिन नहीं जा रहा है, जब वृद्धि नहीं हो रही है। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की परीक्षाओं में गड़बड़ी सबके सामने आ चुकी है। महंगाई के विरोध में हम जिला और ब्लाक स्तर पर आंदोलन करके जन-जन को भाजपा सरकार की हकीकत बताएंगे। यह अभियान सात अप्रैल तक चलेगा। संगठन के प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि पहले दिन घर के सामने प्रदर्शन होना था। अभियान की शुरुआत सभी जिलों में एक साथ की गई। इस दौरान थाली, ताली, मंजीरा बजाकर विरोध दर्ज कराया गया। इस दौरान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया, पीसी शर्मा, आरिफ मसूद सहित अन्य पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद थे।

अब ड्रोन ‘भैया’ भी कृषि को तकनीकी संबल संग देंगे स्वरोजगार को गति     |     पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडल में यात्री किराया नहीं ऐसे बढ़ा रहा कमाई     |     दोस्त के साथ घूमने निकली छात्रा के साथ पांच युवकों ने किया दुष्कर्म     |     सागर में मतदान कर्मियों को मिले बासी भोजन के पैकेट, बदबू के चलते खाने से इंकार     |     ग्वालियर में मतदान के लिए उत्साह, पोलिंग बूथों पर लाइन भी लगी, भाजपा प्रत्‍याशी ने किया मतदान     |     मतदाता हैं देश के मजबूत लोकतंत्र का आधार, तस्वीरों के माध्यम से देखिए ग्वालियर-चंबल के सशक्‍त जनतंत्र को     |     11 बजे तक ग्वालियर में 28.55, मुरैना में 26.62 और भिंड में 25.46 फीसद मतदान     |     IIT रुड़की के साइंटिस्ट कराएंगे बारिश! उत्तराखंड के जंगलों में ऐसे बुझेगी आग     |     ‘मुस्लिमों को मिलना चाहिए आरक्षण’, सियासी बयानबाजी के बीच लालू यादव की दो टूक     |     गुना में वोटिंग जारी, पोलिंग बूथ पर लगी मतदाताओं की कतार, नौ बजे तक 16.43 प्रतिशत मतदान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374