Breaking
नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल! IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी? गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा

बिहार में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21, बेतिया में 8 लोगों की मौत

Whats App

पटनाः बिहार के गोपालगंज और पश्चिम चंपारण जिले में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है। गोपालगंज के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने जिले के महम्मदपुर गांव में 9 लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की पुष्टि की है।

वहीं, ग्रामीणों के अनुसार जहरीली शराब पीने से अब तक 13 लोगों की मौत हुई है। बुधवार को आठ लोगों की मौत हुई थी। गुरुवार की सुबह तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई। पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि संदिग्ध मौत के मामले की तफ्तीश की जा रही है। शवों का पोस्टमॉर्टम और विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एसएफएल) के माध्यम से जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि आखिर लोगों की मौत किस वजह से हुई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जहरीली शराब से 8 लोगों की मौत 
पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, नौतन थाना क्षेत्र के दक्षिणी तेलहुआ गांव में गुरुवार की सुबह जहरीली शराब से आठ लोगों की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार की देर शाम एक टोले के लोगों ने शराब पी थी और उसके कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी। सभी को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है।

Whats App

दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
मृतकों में बच्चा यादव, महाराज यादव, हनुमंत सिंह, मुकेश पासवान, जवाहर सहनी, उमा साह, रमेश सहनी और राम प्रकाश राम शामिल हैं। कई लोग अभी भी गंभीर रूप से बीमार हैं। बेतिया के पुलिस अधीक्षक उपेन्द्रनाथ वर्मा ने कहा कि वह खुद इस मामले को देख रहे हैं। मृतकों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी     |     नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज     |     जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा     |     Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल!     |     IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली     |     सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह     |     क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें     |     कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर     |     हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी?     |     गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374