Breaking
पश्चिम बंगाल में भी BJP बनाने जा रही रिकॉर्ड… हुगली रोड शो में बोले CM पुष्कर सिंह धामी कैंपेन सॉन्ग बैन होने पर चुनाव आयोग पहुंचे आप नेता, दोहरे रवैये का लगाया आरोप कद, किरकिरी और कश्मकश… वो वजहें जो गांधी परिवार को रायबरेली-अमेठी से लड़ने से रोक रहीं आखिर कब थमेगा कोटा में आत्महत्याओं का मामला? फिर एक छात्र ने किया सुसाइड अनोखी शादी! बेतिया में किन्नर ने युवक से रचाई शादी, जानें कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी शख्स ने जीती इतनी बड़ी लॉटरी, अब 30 साल तक हर महीने मिलेंगे 1 करोड़ रुपये अजग-गजब MP! कक्षा 4 तक पढ़ाई, चुनाव में ड्यूटी लगाई… ड्राइवर-मैकेनिक और गैंगमैन डलवाएंगे आपका कीमती ... दिल्ली AIIMS में नर्सिंग की छात्रा ने की खुदकुशी, हॉस्टल में पंखे से लटकता मिला शव लखनऊ में महिला कैदियों के वैन में लगी आग, 9 बंदी और 14 कॉन्स्टेबल थीं सवार झारखंड: हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट, पारा 43 डिग्री के पार… लू से एक की मौत, एक गंभीर

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक जारी, लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी भी शामिल

Whats App

नई दिल्ली। भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के कन्वेंशन सेंटर में शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राजवनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसमें शामिल हैं। वहीं, पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी वर्चुअल रूप से जुड़े हैं। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में मिले झटके के बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अगले साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति पर गहन चर्चा की जाएगी

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंदीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हरदीप सिंह पुरी, पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा हर्षवर्धन, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी राष्ट्रीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की यह बैठक दो साल बाद हो रही है। कोरोना संक्रमण के चलते 2019 के बाद यह बैठक नहीं हो सकी थी।

Whats App

जेपी नड्डा के उद्घाटन भाषण के साथ बैठक शुरू हुई है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के साथ समाप्त होगी। इस बैठक में पार्टी के 124 सदस्य शामिल होंगे, जबकि मुख्यमंत्री और 36 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्षों के नेतृत्व में राज्य इकाइयां डिजिटल माध्यम से राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से जुड़ेंगी।। वर्ष 2022 में सात राज्यों गोवा, मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं।

भाजपा महासचिव अरुण सिंह ने कहा, ‘इस बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा। साथ ही, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, गोवा और पंजाब के विधानसभा चुनावों की तैयारी पर विशेष चर्चा होगी और मंथन होगा। इसके अलावा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा होगी।’ उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते जिन नेताओं व लोगों की असमय मौत हुई है, उन्हें श्रद्धांजलि देने के साथ ही एक शोक प्रस्ताव भी पारित होगा।

पश्चिम बंगाल में भी BJP बनाने जा रही रिकॉर्ड… हुगली रोड शो में बोले CM पुष्कर सिंह धामी     |     कैंपेन सॉन्ग बैन होने पर चुनाव आयोग पहुंचे आप नेता, दोहरे रवैये का लगाया आरोप     |     कद, किरकिरी और कश्मकश… वो वजहें जो गांधी परिवार को रायबरेली-अमेठी से लड़ने से रोक रहीं     |     आखिर कब थमेगा कोटा में आत्महत्याओं का मामला? फिर एक छात्र ने किया सुसाइड     |     अनोखी शादी! बेतिया में किन्नर ने युवक से रचाई शादी, जानें कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी     |     शख्स ने जीती इतनी बड़ी लॉटरी, अब 30 साल तक हर महीने मिलेंगे 1 करोड़ रुपये     |     अजग-गजब MP! कक्षा 4 तक पढ़ाई, चुनाव में ड्यूटी लगाई… ड्राइवर-मैकेनिक और गैंगमैन डलवाएंगे आपका कीमती वोट     |     दिल्ली AIIMS में नर्सिंग की छात्रा ने की खुदकुशी, हॉस्टल में पंखे से लटकता मिला शव     |     लखनऊ में महिला कैदियों के वैन में लगी आग, 9 बंदी और 14 कॉन्स्टेबल थीं सवार     |     झारखंड: हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट, पारा 43 डिग्री के पार… लू से एक की मौत, एक गंभीर     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374