Breaking
नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल! IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी? गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा

बिहार में अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्‍य दे रहे श्रद्धालु, घाटों का मुआयना करने निकले सीएम

Whats App

पटना। बिहार में दो साल के बाद छठ पर्व को लेकर पटना सहित तमाम शहरों और गांवों में गंगा एवं अन्‍य नदियों के किनारे व्रत का उत्‍साह देखते ही बन रहा है। पटना में मनेर, दानापुर से लेकर बाढ़, फतुहा और मोकामा तक गंगा घाटों पर प्रशासन के साथ ही स्‍थानीय पूजा समितियों की ओर से व्‍यापक इंतजाम किए गए हैं। बक्‍सर के गंगा घाटों पर व्रतियों का पहुंचना दोपहर एक बजे से ही शुरू हो गया है। ऐसा ही नजारा भागलपुर, बेगूसराय, समस्‍तीपुर, खगड़‍िया, भोजपुर, सारण, वैशाली आदि जिलों में भी देखने को मिल रहा है। यहां आप छठ पूजा का LIVE UPDATE हासिल कर सकेंगे। छठ पूजा से जुड़ी ताजा सूचनाओं और तस्‍वीरों के लिए इस खबर को रिफ्रेश करते रहें।

04:05 PM – घाटों का निरीक्षण करने निकले सीएम

बिहार में छठ पर श्रद्धालुओं को समस्या नहीं हो इसके लिए घाटों पर काफी इंतजाम किए गए हैं। शाम को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी पटना में व्रतियों के लिए व्यवस्था का मुआयना करने निकले हैं। सीएम के साथ बड़ी संख्या में अधिकारी भी मौजूद हैं।

Whats App

03:50 PM – गूंज रहे छठी मइया के गीत

मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर सीढ़ी घाट पर शाम होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने से पहले छठी मइया के गीत गूंज रहे हैं। इसी तरह पटना के घाट पर भी व्रती जुटने लगे हैं।

03:20 PM – घाटों की ओर पहुंचने

छठ व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए घाटों की ओर निकलने लगे हैं। दंडवत करते हुए श्रद्धालु गंगा एवं अन्य नदियों के किनारे पहुंच रहे हैं। छठी मइया के गीत घाटों पर गूंजने लगे हैं। इस दौरान असुविधा नहीं हो इसके लिए इंतजाम किए गए हैं।

02:50 PM – नीतीश करेंगे छठ घाटों का मुआयना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को बिहार की राजधानी पटना के छठ घाटों का मुआयना करेंगे। इस दौरान उनका कार्यक्रम दानापुर में भी है। सीएम के आगमन से पहले नासरीगंज घाट पर जहाज को सजाकर तैयार कर दिया गया है।

02:00 PM – राबड़ी देवी के आवास पर पसरा है सन्‍नाटा

राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर इस बार सन्‍नाटा है। लालू यादव के जेल जाने के बाद से उनके घर छठ नहीं हुआ। इस बार लालू काे बेल मिलने के बाद उम्‍मीद थी कि उनके घर छठ की पूजा होगी। हालांकि, लालू की तबीयत खराब होने के कारण उनका परिवार दिल्‍ली चला गया है।

01:30 PM – मुख्यमंत्री आवास में भी छठ महापर्व की धूम

राज्‍य के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार के सरकारी आवास एक अणे मार्ग में भी महापर्व छठ की धूम है। यहां मुख्‍यमंत्री के कुछ संबंधी छठ का व्रत कर रहे हैं। मंगलवार को सीएम आवास में खरना का प्रसाद ग्रहण करने के लिए उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह सहित कई मंत्री, विधायक और विधान पार्षद पहुंचे थे। आज शाम को अर्घ्‍य में मुख्‍यमंत्री खुद भी शामिल होंगे

01:10 PM – पटना के गंगा घाटों पर खास इंतजाम

पटना के गंगा घाटों पर प्रशासन की ओर से व्‍यापक इंतजाम किए गए हैं। डीएम डा चंद्रशेखर सिंह और एसपी उपेंद्र शर्मा ने तमाम इंतजामों का जायजा लिया है। घाटों पर पर्याप्‍त संख्‍या में पुलिस बल के साथ ही मेडिकल टीम, बिजली के तकनीशियन और मजिस्ट्रेट की तैनात की गई है। आपात स्थिति में मदद के लिए तीन रिवर एंबुलेंस का इंतजाम किया गया है। गंगा किनारे के तमाम सरकारी और निजी अस्‍पतालों को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है।

नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी     |     नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज     |     जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा     |     Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल!     |     IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली     |     सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह     |     क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें     |     कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर     |     हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी?     |     गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374