Local & National News in Hindi

जापान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, सुनामी की नहीं कोई चेतावनी

0 51

टोक्योः जापान के सबसे बड़े द्वीप होंशु के उत्तर पूर्वी हिस्से में सोमवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गयी। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र इबाराकी प्रांत में 80 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है और सुनामी की चेतावनी भी जारी नहीं की गयी है।

जापान भूकंप के सक्रिय क्षेत्र में स्थित है जिसे ‘रिंग ऑफ फायर’ के रुप में जाना जाता है। जापान नियमित रुप से भूकंप के शक्तिशाली झटकों से प्रभावित रहता है। वर्ष 2011 में 9.0 तीव्रता वाले भूकंप और इसके बाद आये सुनामी की चपेट में आकर 15 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गयी थी तथा इसके कारण फुकुशिमा परमाणु संयंत्र हादसा भी हुआ था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !