Breaking
सिर के पीछे वार करके युवक की हत्या, संदिग्ध हिरासत में सत्ता में आते ही राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदल देंगे राहुल गांधी’ रीवा में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, देवर ने दो भतीजियों और भाभी को उतार दिया मौत के घाट, जानें पूरा मामल... रेत चोरी रोकने मुहूर्त का इंतजार कर रही जियावन पुलिस! कुंवारे लड़कों को शादी का सपना दिखाकर 2 लाख रुपए ठगने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार... अनूपपुर में नाबालिग ने लगाई फांसी ,हुई मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए प्रताड़ित करने के आरोप, जानें प... बहन की आज शादी, भाई की ट्रैक्टर पलटने से हुई दर्दनाक मौत, जबलपुर में 5 की मौत सभी रिश्तेदार... ‘चाचा विधायक थे इनके…’, झारखंड में जिस मंत्री के करीबी के यहां मिला नोटों का अंबार, जानें उनकी कुंडल... 6 जून को तय होगा CM उम्मीदवार, 10 को शपथ…पीएम मोदी का दावा- ओडिशा में बन रही बीजेपी सरकार खिलाड़ी हिट, टीम फ्लॉप… IPL 2024 में चल रहा ये अलग ही हिसाब-किताब

बिहारः बीजेपी ने चिराग को फिर चौंकाया, मणिपुर में विधायक को भाजपा में शामिल करा सीएम ने किया बड़ा दावा

Whats App

पटना। बिहार की जमुई लोकसभा सीट के सांसद चिराग पासवान के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। पिता रामविलास पासवान के निधन के बाद पहले पार्टी और परिवार में टूट हुई फिर विधानसभा उप चुनाव परिणाम से भी निराशा हाथ लगी। अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चिराग के एमएलए को अपने पाले में शामिल कर लिया है। मणिपुर में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के इकलौते विधायक करम श्याम ने गुरुवार को बीजेपी का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की मौजूदगी में करम श्याम भाजपा में शामिल हुए। इंफाल पश्चिम जिले के लिलोंग चाजिंग मैरेनखोंग में आयोजित कार्यक्रम में सीएम बीरेन ने कहा कि अगले साल विधानसभा चुनावों में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद भाजपा करम की सहायता से फिर सत्ता में लौटेगी। इस कार्यक्रम में बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा भी मौजूद थे।

गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। हाल ही में उनके दल के छह सांसदों में से पांच ने चिराग के चाचा पशुपति कुमार पारस को अपना नेता मानकर अलग राह अपना ली थी। बाद में नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में हाजीपुर लोकसभा सीट के सांसद पशुपति कुमार पारस को केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया था। चिराग ने पार्टी और परिवार में टूट का जिम्मेदार चाचा पशुपति पारस और बिहार सीएम नीतीश कुमार को बताया था। पिछले साल नवंबर महीने में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में भी चिराग जदयू के खिलाफ प्रचार कर रहे थे। बावजूद इसके उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली। उनके दल ने एक सीट जीती पर बाद में विधायक ने जेडीयू का दामन थाम लिया। चाचा-भतीजे के विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दोनों को अलग नाम पर चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया। पारस को राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी और चुनाव चिह्न सिलाई मशीन मिला। वहीं चिराग को लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) और हेलीकाप्टर चुनाव चिह्न चुनाव आयोग ने दिया। 

सिर के पीछे वार करके युवक की हत्या, संदिग्ध हिरासत में     |     सत्ता में आते ही राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला बदल देंगे राहुल गांधी’     |     रीवा में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, देवर ने दो भतीजियों और भाभी को उतार दिया मौत के घाट, जानें पूरा मामला…     |     रेत चोरी रोकने मुहूर्त का इंतजार कर रही जियावन पुलिस!     |     कुंवारे लड़कों को शादी का सपना दिखाकर 2 लाख रुपए ठगने वाली लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार…     |     अनूपपुर में नाबालिग ने लगाई फांसी ,हुई मौत, परिजनों ने पुलिस पर लगाए प्रताड़ित करने के आरोप, जानें पूरा मामला…     |     बहन की आज शादी, भाई की ट्रैक्टर पलटने से हुई दर्दनाक मौत, जबलपुर में 5 की मौत सभी रिश्तेदार…     |     ‘चाचा विधायक थे इनके…’, झारखंड में जिस मंत्री के करीबी के यहां मिला नोटों का अंबार, जानें उनकी कुंडली     |     6 जून को तय होगा CM उम्मीदवार, 10 को शपथ…पीएम मोदी का दावा- ओडिशा में बन रही बीजेपी सरकार     |     खिलाड़ी हिट, टीम फ्लॉप… IPL 2024 में चल रहा ये अलग ही हिसाब-किताब     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374