Breaking
गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हम... गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला? पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान? रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या

पूर्व जिप सदस्य रिंटू सिंह हत्याकांड: स्वजनों ने पूर्णिया पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप, कहा- बच जाती जान, अगर…

Whats App

पूर्णिया: सरसी चौक पर पूर्व जिला परिषद सदस्य विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू सिंह की हत्या के बाद वहां जुटे स्वजनों की जुबान पर बस एक ही बात थी कि आखिरकार दुश्मनों ने उसकी जान ले ही लिया। स्वजन यह भी बता रहे थे कि जिप सदस्य रिंटू सिंह अक्सर घर में यह बोलता था कि विरोधी उस पर लग गया है। कभी भी उसकी जान ले सकता है। स्वजनों का आक्रोश पुलिस के प्रति भी था। स्वजनों का सीधा आरोप था कि पुलिस अगर तीन नवंबर को हुए जानलेवा हमले के आरोपितों को गिरफ्तार कर लेती तो आज उनका रिंटू जिंदा रहता। जानकारी के अनुसार हत्या की आशंका से हाल के कुछ दिनों से रिंटू सिंह अक्सर अपने ससुराल चंदवा में ही रुक जाता था। घर भी आने-जाने की जानकारी वह किसी को नहीं देता था।

देर रात तक जिद पर अड़े रहे स्वजन

इधर देर रात भी पुलिस पूर्व जिप सदस्य के शव को अपने कब्जे में नहीं ले पाई थी। घटनास्थल से शव उठा स्वजन घर लेकर चले गए थे। कई थानों की पुलिस लगातार उसके घर पर डटी रही और शव को कब्जे में लेने की कोशिश में जुटी रही, लेकिन स्वजन अपनी जिद पर डटे रहे। स्वजन सरकार के मंत्री व आला अधिकारियों के पहुंचने पर ही शव पुलिस को सौंपने की बात पर अडिग थे। स्वजनों व समर्थकों का आक्रोश लगातार गहराता जा रहा था।

Whats App

घटनास्थल पर मौजूद कुछ ग्रामीणों ने बताया कि तीन नवंबर को जानलेवा हमले के बाद से ही रिंटू सिंह को हर पल खतरा महसूस हो रहा था। खासकर गांव के ही कुछ अपराधियों से भय होने के कारण वह बस्ती में भी ज्यादा इधर-उधर घुमने से परहेज करता था। इतना ही नहीं गांव से गुजरने वाली एस एच 77 से मीरगंज की ओर उन्होंने जाना छोड़ दिया था। लोगों के अनुसार इधर से धमदाहा भी वह बनमनखी के रास्ते जाता आता था।

पुलिस पर भरोसा बन गया मौत का कारण

लोगों का कहना था कि सरसी बाजार की जिस दुकान पर उनकी हत्या हुई, वह थाना से एकदम करीब था। यह अस्थाई बस पड़ाव भी है। सामने स्टेट बैंक और बगल में थाना। इस चलते विश्वजीत सिंह उर्फ रिंटू यहां खुद को ज्यादा महफूज महसूस करते थे। इस चलते गांव की बजाय उनकी बैठकी ज्यादातर इसी चौक पर जमती थी। थाना रहने के कारण उन्हें यह विश्वास था कि अपराधी यहां उनका कुछ बिगाड़ने की नहीं सोच पाएंगे। लोगों का कहना था कि इस कारण यहां वे काफी निश्चिंत रहते थे और यही निश्चिंतता उनकी मौत का कारण बन गया।

सीसीटीवी फुटेज से खुल सकता है राज

जिस जगह पर रिंटू की हत्या हुई है, उसके ठीक सामने स्टेट बैंक की शाखा है। बैंक के बाहरी हिस्से में भी सीसीटीवी लगा हुआ है। ऐसे में पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे अपराधियों तक पहुंचने की हर जतन करेगी। वैसे इस संबंध में बैंक अधिकारी से बात करने की कोशिश समाचार प्रेषण तक विफल रही।

गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हमला     |     गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?     |     पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो     |     दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान?     |     रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी     |     गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी     |     करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत     |     तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो     |     मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट     |     तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374