Breaking
पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून त... प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत 10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे खरगोन के श्रद्धालु हादसे का शिकार, वाहन पलटने से एक की मौत, आठ घायल इंदौर के संग्रहालय ने सहेजा भारत का इतिहास, सिंधु घाटी सभ्‍यता के अवशेष से लेकर होलकर वंश तक के सिक्... 50 लाख की चोरी सहित दो और स्थानों की चोरी का तरीका एक जैसा उज्जैन में डेढ़ लाख लोग High BP से ग्रस्‍त, भूलकर भी ना करें इन दो चीजों का सेवन

 हार्दिक पटेल की नाराजगी से कांग्रेस में हड़कंप

Whats App

नई दिल्ली । पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी इकाई में मतभेद दूर करने के लिए पटेल से संपर्क साधा है। पार्टी के महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने भी इस बात की पुष्टि की है कि नेतृत्व ने पटेल से बात की है। पार्टी सूत्रों ने दावा किया है कि राहुल गांधी ने खुद पटेल को एक संदेश भेजा है, जिसमें उनसे पार्टी में बने रहने के लिए कहा गया है। उन्होंने पार्टी प्रभाी और दूसरे नेताओं से भी मतभेदों को दूर करने के लिए पटेल से संपर्क करने के लिए कहा है। गुजरात में चुनाव से पहले कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल की नाराजगी का सामना कर रही कांग्रेस ने उन्हें मनाने की कोशिशें तेज कर दी हैं।सुरजेवाला ने कहा, ‘उस बातचीत को लेकर जानकारी केवल प्रदेश प्रभारी रघु शर्मा जारी करेंगे। कहा जा रहा है कि पटेल प्रदेश कांग्रेस की तरफ से तरजीह नहीं दिए जाने से नाराज हैं। उन्होंने सोमवार को अपने ट्विटर बायो से ‘कांग्रेस’ और अपनी प्रोफाइल पिक्चर से पार्टी के चिन्ह की तस्वीर हटा ली। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने एजेंसी को बताया कि अगर हार्दिक पार्टी छोड़ते हैं, तो यह कांग्रेस का नुकसान होगा। अटकलें लगाई जा रही थी कि पटेल भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, कांग्रेस नेता लगातार इस बात से इनकार कर रहे हैं और कह रहे हैं कि पटेल की ऐसी कोई योजना नहीं हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश नेतृत्व से नाराज हैं। हाल ही में पटेल ने अनुच्छेद 370 हटाने के लिए और राम मंदिर निर्माण के लिए भाजपा सरकार की तारीफ की थी। उन्होंने सफाई दी थी कि वह राहुल गांधी या प्रियंका गांधी से नहीं, बल्कि प्रदेश नेतृत्व से नाराज है। उन्होंने कहा था, ‘मैं राहुल गांधी या प्रियंका गांधी से परेशान नहीं हूं। मैं प्रदेश नेतृत्व से परेशान हूं। मैं परेशान क्यों हूं? चुनाव आ रहे हैं और ऐसे समय में ईमानदार और मजबूत लोगों के साथ मिलकर काम किया जाना चाहिए। उन्हें पद दिया जाना चाहिए।

पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम     |     गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला     |     कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून तक दे सकते हैं आवेदन     |     प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति     |     दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत     |     10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज     |     बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे खरगोन के श्रद्धालु हादसे का शिकार, वाहन पलटने से एक की मौत, आठ घायल     |     इंदौर के संग्रहालय ने सहेजा भारत का इतिहास, सिंधु घाटी सभ्‍यता के अवशेष से लेकर होलकर वंश तक के सिक्के हैं मौजूद     |     50 लाख की चोरी सहित दो और स्थानों की चोरी का तरीका एक जैसा     |     उज्जैन में डेढ़ लाख लोग High BP से ग्रस्‍त, भूलकर भी ना करें इन दो चीजों का सेवन     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374