Breaking
महबूबा मुफ्ती की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, आईटीबीपी का जवान घायल दिल्ली में टूट रहा गर्मी का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार; हीटवेव का अलर्ट पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून त... प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत 10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे खरगोन के श्रद्धालु हादसे का शिकार, वाहन पलटने से एक की मौत, आठ घायल इंदौर के संग्रहालय ने सहेजा भारत का इतिहास, सिंधु घाटी सभ्‍यता के अवशेष से लेकर होलकर वंश तक के सिक्...

 मनोहर जोशी के रूप में बाल ठाकरे ने महाराष्ट्र को दिया था पहला ब्राह्मण सीएम : संजय राउत

Whats App

पुणे । शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि पार्टी के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे ने ही मनोहर जोशी के रूप में महाराष्ट्र को पहला ब्राह्मण मुख्यमंत्री दिया था। हडपसर इलाके में आयोजित एक राजनीतिक रैली को संबोधित करते हुए राउत ने कहा कि यह दिवंगत पार्टी सुप्रीमो थे, जिन्होंने मुंबई और महाराष्ट्र में सड़कों पर नमाज़ अदा करने की प्रथा को खत्म किया।
राउत मंगलवार रात जालना में ब्राह्मण समुदाय द्वारा आयोजित एक रैली के दौरान केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे के उस बयान का जिक्र कर रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में ब्राह्मण समुदाय के किसी सदस्य को देखना चाहते हैं। राउत ने कहा, मैंने (भाजपा नेता) रावसाहेब दानवे का एक बयान पढ़ा कि वह महाराष्ट्र में एक ब्राह्मण मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।
आप राज्य को जातियों और वर्गों में क्यों विभाजित कर रहे हैं? राज्य बहुजन समाज (जनता) का है। राज्य छत्रपति शिवाजी महाराज, शाहू-फुले-आंबेडकर और मराठी मानुषों को एकजुट करने वाले बाला साहेब ठाकरे का है। उन्होंने कहा कि अगर आप ब्राह्मण मुख्यमंत्री चाहते हैं, तो राज्य के लोगों को फैसला करने दें और यह बात शिवसेना ही तय करेगी कि राज्य का मुख्यमंत्री कौन बनेगा।
राज ठाकरे का नाम लिए बिना राउत ने कहा कि लाउडस्पीकरों के मुद्दे पर राजनीति चल रही है और बाल ठाकरे की कुछ पुराने वीडियो मस्जिदों के ऊपर लाउडस्पीकर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए साझा किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा, जिन लोगों ने उनकी पीठ में छुरा घोंपा था, वे अब हमें उनके विचारों और विचारधारा के बारे में बता रहे हैं।

महबूबा मुफ्ती की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, आईटीबीपी का जवान घायल     |     दिल्ली में टूट रहा गर्मी का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार; हीटवेव का अलर्ट     |     पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम     |     गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला     |     कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून तक दे सकते हैं आवेदन     |     प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति     |     दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत     |     10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज     |     बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे खरगोन के श्रद्धालु हादसे का शिकार, वाहन पलटने से एक की मौत, आठ घायल     |     इंदौर के संग्रहालय ने सहेजा भारत का इतिहास, सिंधु घाटी सभ्‍यता के अवशेष से लेकर होलकर वंश तक के सिक्के हैं मौजूद     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374