Breaking
नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस

CG BJP प्रदेश अध्यक्ष के गढ़ में कांग्रेस का कब्जा: BJP पार्षदों में पड़ी दरार से बना कांग्रेस का अध्यक्ष, 15 में से 9 BJP पार्षद फिर भी हो गया खेल

Whats App

जशपुर, अजय सूर्यवंशी. नगर पंचायत पत्थलगांव में अब कांग्रेस का कब्जा हो गया है. नगर पंचायत पत्थलगांव के भाजपा समर्थित अध्यक्ष के खिलाफ भाजपा पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया था, जिसका चुनाव सोमवार को होने वाला था, लेकिन संख्या बल कम देख भाजपा के पार्षद चुनाव में भाग ही नहीं लिए. इसके चलते कांग्रेस समर्थित ऊर्वशी देवी सिंह निर्विरोध अध्यक्ष बनीं.

2019 में हुए नगर पंचायत के चुनाव में भाजपा ने 15 में से 9 सीट, कांग्रेस ने 5 और निर्दलीय ने 1 सीट पर जीत दर्ज की थी, लेकिन भाजपा से नाराज पार्षदों ने अपने ही पार्टी के अध्यक्ष के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया. पत्थलगांव नगर पंचायत में भाजपा का स्पष्ट बहुमत होने के बाद भी उनके अध्यक्ष के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया.

भाजपा के सभी नेताओं ने चुनाव से बनाई दूरीभाजपा के दिग्गज नेताओं ने स्थिति संभालने का खूब प्रयास किया लेकिन भाजपा अपना बिखरा हुआ कुनबा नहीं संभाल पाई. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के गृह जिले में भाजपाइयों की घरेलू कलह का आज भी स्पष्ट नजारा दिखाई दिया. नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा के सभी नेताओं ने दूरी बना ली थी. इस वजह से कांग्रेस कम बहुमत के बाद भी निर्विरोध चुनाव जीत गई.

Whats App

पत्थलगांव में अब होगा विकासः उर्वशीकांग्रेस के वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह का कहना है कि अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विकास कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा. कांग्रेस समर्थित नवनिर्वाचित अध्यक्ष उर्वशी देवी सिंह ने भी इसे आम जनता की जीत बताया. उन्होंने कहा कि भाजपा की घरेलू लड़ाई के कारण पत्थलगांव में विकास रुक गया था लेकिन अब सभी कार्यों को गति दी जाएगी.

नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |     रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374