Breaking
नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल! IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी? गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा

सागर में मातम में बदली खुशियां, सड़क दुर्घटना में दूल्हे की मौत

Whats App

सागर ।  बेगमगंज के गोरखपुर गांव से खुरई आ रहे दूल्हे की गाड़ी सुमरेड़ी सिमरिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दुल्हे की मौत हो गई। जिस कारण शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। देर रात हुए हादसे में दूल्हे के अतिरिक्त चार अन्य भी घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी थाना पुलिस को नहीं है। जानकारी अनुसार खुरई क्षेत्र के ग्राम बछउ के एक परिवार में बेटी का विवाह था। शादी खुरई स्थित एक मैरिज गार्डन से की जा रही थी। बारात रायसेन जिले के बेगमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गोरखपुर से आ रही थी।सोमवार की रात गोरखपुर निवासी दूल्हा राजकुमार पिता नत्थूसिंह ठाकुर 24 वर्ष अपने चार अन्य परिजनों के साथ कार क्रमांक एमपी 15 सीबी 7738 से खुरई आ रहा था। खुरई में सभी शादी की तैयारियों में लगे थे और वर पक्ष के लिए भी लोग उत्साह से लबरेज थे। ऐसे में दूल्हे की गाड़ी खुरई ग्रामीण थाना क्षेत्र के ग्राम सुमरेड़ी सिमरिया के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में दूल्हा सहित चार अन्य लोग घायल हुए। सभी को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने दूल्हे राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना अस्पताल परिसर स्थित पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने मर्ग शून्य पर कायम किया और मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया। जिस बेटे के लिए दुल्हन लेने परिवार तैयार था, वह परिवार अपने ही बेटे के शव को लेकर चल दिया। मृत्यु की सूचना मिलते ही वधु पक्ष में भी मातम छा गया और विवाह की खुशियां दुख और शोक में बदल गर्ईं।

पुलिस को नहीं है जानकारी

घटना की जानकारी ग्रामीण थाना पुलिस को नहीं है। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में कोई सूचना हमें नहीं मिली है। न ही डायल 100 को कोई प्वाइंट मिला है। आप सभी के जरिए जानकारी मिली तो टीम को दुर्घटना स्थल पर भेजा। लेकिन वहां दुर्घटनाग्रस्त कार भी नहीं थी। अब जिला अस्पताल की चौकी से मेमो आने के बाद मर्ग कायम कर जांच की जाएगी।

नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी     |     नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज     |     जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा     |     Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल!     |     IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली     |     सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह     |     क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें     |     कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर     |     हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी?     |     गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374