Breaking
नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल! IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी? गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा

“यू शट-अप नॉनसेंस लेडी” बोलने वाले SDM साहब की मुश्किलें बढ़ी, AAP ने दी मुंहकाला करने की धमकी, दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

Whats App

ग्वालियर। आम आदमी पार्टी की महिला पदाधिकारी से बदतमीजी करने वाले एसडीएम साहब की मुश्किल बढ़ने वाली है। पार्टी ने इस मुद्दे को प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया और आर-पार लड़ाई की मूड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में पार्टी ने एसडीएम का मुंहकाला करने की धमकी दी है। इतना ही नहीं अल्टीमेटम भी जारी किया है कि 48 घंटे के अंदर यदि SDM के खिलाफ कलेक्टर एक्शन नहीं लेते हैं तो उनके चेंबर में घुसकर मुंह काला किया जाएगा। यह निर्णय आज फूलबाग चौराहे पर चल रहे धरना प्रदर्शन के दौरान लिया है।

बता दें कि बुधवार को आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष मनीक्षा सिंह तोमर के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची थी, इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता कलेक्टर को ज्ञापन देने की जिद पर अड़े हुए थे। इसी बीच एसडीएम सीबी प्रसाद ज्ञापन लेने पहुंचे, लेकिन आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष ने ज्ञापन देने से इनकार कर दिया। इस बात को लेकर एसडीएम सीबी प्रसाद आग बबूला हो गए। इतना ही नहीं एसडीएम ने अपना आपा खोते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष से बोलते हुए नजर आये की “हट हट यहां से, यू शट-अप नॉनसेंस लेडी”।

एसडीएम (SDM) की इस अभद्रता पर आप (AAP) ने कलेक्टर से कार्रवाई के लिए शिकायत की थी, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी जब कोई एक्शन नहीं लिया गया तो पार्टी ने फूलबाग चौराहे पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। जहां निर्णय लिया गया कि 48 घंटे के अंदर कार्रवाई नहीं होने पर आम आदमी पार्टी एसडीएम का मुंह काला करेगी। पार्टी ने आरोप लगाया है कि एसडीएम प्रसाद भू माफियाओं के साथ मिले हुए हैं। यही वजह है कि जब वह फूटी कॉलोनी मामले को लेकर न्याय की मांग कर रहे हैं तो वह उसे प्रभावित करने और उनके आंदोलन को रोकने का प्रयास कर रहे हैं।

नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी     |     नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज     |     जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा     |     Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल!     |     IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली     |     सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह     |     क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें     |     कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर     |     हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी?     |     गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374