Breaking
बिहार: 5 साल से तैयार है पुल, फिर भी 15 किलोमीटर घूमकर जा रहे लोग… आखिर क्यों? खून से लथपथ मिला अस्पताल के कर्मचारी का शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा ‘…लोग पागल हो गए हैं’, ‘एनिमल’ की सफलता के बाद धर्मेंद्र ने क्या कहा था? अब बॉबी देओल ने किया खुलासा टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा को देनी होगी ये कुर्बानी, फायदा विराट कोहली को भी होगा बेटा, मुझसे गलती हो गई…प्लीज बचा लो, किसी को मत बताना… Vivo Y18: 8GB रैम-50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन हनुमान जी को लगाएं इन पांच चीजों का भोग, मिलेंगे चमत्कारी लाभ पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट में पत्रकार की मौत, 10 सालों में 53 की हुई हत्या रोजाना करें ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज, वजन घटाना नहीं लगेगा बोरिंग

हरियाणा के सूई गांव पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण

Whats App

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द हरियाणा के दौरे पर भिवानी पहुंचें हैं। राष्ट्रपति यहां आडिटोरियम के अलावा कई सार्वजनिक सुविधाओं का उद्घाटन करने के साथ यहां के सुई गांव का भी दौरा करेंगे, जिसे महादेवी परमेश्वरदास जिंदल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया गया है। राष्ट्रपति के साथ हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी मौजूद हैं। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सूई गांव को दुल्हन की तरह सजाया गया है।

राष्ट्रपति के आगमन से पहले विकास कार्य पूरे कराने में अधिकारी देर रात तक काम में लगे रहे। कई महीनों से राष्ट्रपति के आगमन की तैयारियां चल रही हैं। राष्ट्रपति हेलीपैड से झील स्थल पर जाएंगे। यहां से सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे। इसके उपरांत राष्ट्रपति सभागार परिसर में ही योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत स्कूल और वापस झील स्थल पर ही लंच भी करेंगे। वे इन सभी कार्यक्रमों में दोपहर बाद करीब सवा दो बजे तक रुकेंगे।

बता दें कि महादेवी परमेश्वरदास जिंदल चैरिटेबल ट्रस्ट के श्रीकृष्ण जिंदल भी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए गांव पहुंच चुके हैं। उन्होंने गांव में अब तक 25 करोड़ से अधिक के विकास कार्य करवाए हैं। इनमे मुख्य रूप से गांव में झील, पांच पार्क, स्कूल और मुख्य द्वार बनाया गया है। इसके साथ ही गांव की सभी गलियों को पक्का किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से श्रीकृष्ण जिंदल ने अपने गांव को आदर्श गांव बनाने का निर्णय लिया और आज यह गांव आदर्श गांव बन चुका है।

बिहार: 5 साल से तैयार है पुल, फिर भी 15 किलोमीटर घूमकर जा रहे लोग… आखिर क्यों?     |     खून से लथपथ मिला अस्पताल के कर्मचारी का शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस     |     स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा     |     ‘…लोग पागल हो गए हैं’, ‘एनिमल’ की सफलता के बाद धर्मेंद्र ने क्या कहा था? अब बॉबी देओल ने किया खुलासा     |     टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा को देनी होगी ये कुर्बानी, फायदा विराट कोहली को भी होगा     |     बेटा, मुझसे गलती हो गई…प्लीज बचा लो, किसी को मत बताना…     |     Vivo Y18: 8GB रैम-50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन     |     हनुमान जी को लगाएं इन पांच चीजों का भोग, मिलेंगे चमत्कारी लाभ     |     पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट में पत्रकार की मौत, 10 सालों में 53 की हुई हत्या     |     रोजाना करें ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज, वजन घटाना नहीं लगेगा बोरिंग     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374