Breaking
बिहार में पूर्व पार्षद विजय झा गिरफ्तार, पत्नी हिरासत में…आयकर विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में... फुटपाथ से 9 महीने के बच्चे को उठाकर महिला ने 58 हजार में बेचा; बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश दिल्ली पुलिस झूठ फैला रही, CM आवास से DVR लेकर गई है… स्वाति मालीवाल मामले पर बोली AAP कोलकाता में कांग्रेस कार्यालय के सामने मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर पर पोती गई कालिख, फिर दूध से धोया... इस दिन रिलीज होगा ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन, ट्रेलर आया सामने ‘ICC ट्रॉफी जीतने का मौका…’ टीम इंडिया के कोच बनने को लेकर क्या बोले जस्टिन लैंगर? चुनाव के बीच इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर, कितनी रह सकती वृद्धि दर? WhatsApp Status पर अपलोड होंगे लंबे वीडियो, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा आज भी मौजूद है द्वापर युग का कालिया नाग, भगवान कृष्ण के श्राप से बना पत्थर गाजा में इजराइल ने फिर मचाई तबाही, एयरस्ट्राइक में 20 लोगों की ली जान

अद्भुत कार्य है पौधा लगाना, पौधे को सींचना जीवन को सींचने से कम नहीं : मुख्यमंत्री चौहान

Whats App

भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पौधे लगाने का कार्य अद्भुत है। यह सिर्फ पौधा लगाने और उसे सींचने का काम नहीं बल्कि जीवन को सींचने का काम है। वृक्ष हैं तो हम हैं। सामाजिक संगठन इस कार्य में पूरा सहयोग दें। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज श्मायला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में सामाजिक संस्था भारत गृह निर्माण सहकारी संस्था, जे.के. रोड के पदाधिकारियों के साथ पौध-रोपण कर रहे थे। आज पीपल और नीम के पौधे लगाए गए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आयुक्त नगर निगम भोपाल से रहवासी संघों की गतिविधियों और स्वच्छता अभियान के कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इन कार्यों के सुचारू संचालन और देख-रेख के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान को संस्था की श्रीमती दिव्या अत्री, श्रीमती अल्पना झा, श्रीमती पल्लवी शर्मा, श्रीमती कविता सोहाने, श्रीमती सुषमा चौकसे ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी। करीब 300 रहवासी परिवारों की इस सोसाइटी ने स्वच्छता और पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य किया है। नगर निगम भोपाल ने गत वर्ष संस्था को पुरस्कृत भी किया। क्षेत्र के उद्यानों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर संस्था द्वारा पौध-रोपण किया जाता है।

Whats App

मुख्यमंत्री श्री चौहान और संस्था द्वारा आज लगाए गए पौधों में पीपल एक  छायादार  वृक्ष  है।  यह पर्यावरण शुद्ध करता है। इसका धार्मिक और आयुर्वेदिक महत्व है। नीम का पेड़ एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर और सर्वोच्च औषधि के रूप में जाना जाता है।

बिहार में पूर्व पार्षद विजय झा गिरफ्तार, पत्नी हिरासत में…आयकर विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में कैश-गोल्ड जब्त     |     फुटपाथ से 9 महीने के बच्चे को उठाकर महिला ने 58 हजार में बेचा; बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश     |     दिल्ली पुलिस झूठ फैला रही, CM आवास से DVR लेकर गई है… स्वाति मालीवाल मामले पर बोली AAP     |     कोलकाता में कांग्रेस कार्यालय के सामने मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर पर पोती गई कालिख, फिर दूध से धोया गया पोस्टर     |     इस दिन रिलीज होगा ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन, ट्रेलर आया सामने     |     ‘ICC ट्रॉफी जीतने का मौका…’ टीम इंडिया के कोच बनने को लेकर क्या बोले जस्टिन लैंगर?     |     चुनाव के बीच इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर, कितनी रह सकती वृद्धि दर?     |     WhatsApp Status पर अपलोड होंगे लंबे वीडियो, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा     |     आज भी मौजूद है द्वापर युग का कालिया नाग, भगवान कृष्ण के श्राप से बना पत्थर     |     गाजा में इजराइल ने फिर मचाई तबाही, एयरस्ट्राइक में 20 लोगों की ली जान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374