Breaking
नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल! IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी? गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा

जयपुर से लौटे रमन, कहा- भाई-भतिजावाद और परिवारवाद की वजह से कांग्रेस की हुई ये स्थिति

Whats App

रायपुर. जयपुर में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक से लौटने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कई मुद्दों पर बातचीत की.

रमन सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पदाधिकारियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की आज जो स्थिति है उसके पीछे भाई-भतीजावाद और परिवारवाद है. कांग्रेस का पतन इसी कारण से हुआ. लेकिन भाजपा विकासवाद के साथ काम करती है. हमको इसी मूल पर काम करना होगा.

नए सदस्य बनाएगी बीजेपी

Whats App

उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं की भूमिका इसी रूप में तय करनी होगी. विकासवाद से भटकना नहीं है. पार्टी को ग्रास रुट में लेकर जाना है. नए कार्यकर्ताओं का चयन करना है. नए परिवारों को जोड़ना है. प्रोफेशनल लोगों को जोड़ना है. डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, पत्रकार जैसे लोगों को पार्टी से जोड़ना है. रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा के काम-काज की जानकारी राष्ट्रीय जेपी नड्डा को दी गई. शक्ति केंद्र विस्तारक, साइबर विस्तार के कार्यों की जानकारी दी गई. जिन राज्यों में आगामी दिनों मे चुनाव हैं, वहां का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया.

दुनिया भर में मोदी के चेहरे का जादू – मोदी

रमन ने कहा देश और दुनिया में नरेंद्र मोदी के चेहरे का जादू है. शायद इसे भूपेश बघेल नहीं जानते है. इसीलिए कांग्रेस की हालत खराब है. कांग्रेस की नीति और सोच के चलते ही आज कांग्रेस सभी राज्यों से खत्म होती जा रही है. राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा है लोगों को भड़काना. उनके मन में डर पैदा करना. राहुल जब भी बोलते हैं हमेशा ऐसी परिस्थिति पैदा करना चाहते हैं जो सरकार के विरोध में हो.

अध्यक्ष पद पर ली चुटकी

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष से संबंधित सवाल के जवाब में रमन सिंह ने चुटकी लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष का वर्तमान कार्यकाल अभी बाकी है. लेकिन कई लोग अध्यक्ष बनने की इच्छा पाले हुए है. अब अध्यक्ष बनने की इच्छा किसको नहीं होती. कुछ तो कपड़े भी सिलवा लिए हैं.

नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी     |     नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज     |     जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा     |     Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल!     |     IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली     |     सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह     |     क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें     |     कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर     |     हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी?     |     गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374