Breaking
महाराष्ट्र में MLA किरण सरनाईक का परिवार सड़क हादसे का शिकार, 5 लोगों की मौत दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस: क्या केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिलेगी राहत? सुनवाई जारी राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़कर क्या बहन प्रियंका गांधी के लिए तैयार कर रहे जमीन? आने वाले दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक आ सकता है, रहें सावधान दोहरे हत्याकांड के आरोपित ने वेश बदला, नाबालिग के साथ घूम रहा मथुरा मां से संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था युवक, महिला ने पति के साथ हत्या कर फेंका शव दो दिन में पांच हजार से अधिक श्रद्धालु पंचकोसी यात्रा पर निकले, यात्रियों में 80 वर्षीय बुजुर्ग भी श... इंदौर में ट्रांसपोर्ट संचालक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस पाइप लाइन के लीकेज बंद कराए तो घटने लगे डायरिया के मरीज, सफाई व्यवस्था में भी कराया सुधार CM मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दिया आश्वासन, इस तारीख को आएंगे लाड़ली बहनों के खाते में रुपए...

मुख्यमंत्री चौहान आज करेंगे हनुवंतिया जल महोत्सव का शुभारंभ

Whats App

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर 3:20 बजे खण्डवा जिले के हनुवंतिया टापू में जल महोत्सव के छठवें संस्करण का शुभारंभ करेंगे।यह महोत्सव 20 जनवरी 2022 तक चलेगा। ‘’जल महोत्‍सव’’ में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए इंदौर से हनुवंतिया आने-जाने हेतु दो माह तक प्रतिदिन बस का संचालन भी किया जायेगा।

‘’जल महोत्‍सव’’ के दौरान लग्‍जरी रीगल सीरीज बोट, 40 फीट हाई रोप स्विंग और जिप सायकल आकर्षण का मुख्‍य केन्‍द्र रहेंगे। पर्यटक एडवेन्‍चर से सम्‍बन्धित सभी गतिविधियों जैसे पैरामोटरिंग, पैरासेलिंग, स्‍पीड बोट, जेट स्‍काई, मोटर बोट राइडिंग, हॉट एयर बैलूनिंग, साइकिलिंग, क्रूज़ बोटिंग, आइलैंड कैम्पिंग, स्टार गेज़िंग, बर्ड वॉचिंग आदि का भी आनंद ले सकेंगे।

महोत्‍सव स्थानीय कला, शिल्प, लोक संगीत, नृत्य और व्यंजनों के माध्यम से प्रदेश के जन-जीवन, संस्कृति, रीति-रिवाजों और समृद्ध परंपराओं का अनुभव करने के लिए एक आदर्श मंच होगा। ‘जल महोत्सव’ में साहसिक खेलों को ध्‍यान में रखते हुए उत्साहवर्धक गतिविधियों के आयोजनों का भी निर्णय लिया गया है।

Whats App

इंदिरा सागर बांध में स्थित हनुवंतिया टापू में पर्यटकों के लिए टेन्‍ट सिटी का संचालन 1 नवंबर 2021 से किया जा रहा है। टेन्‍ट सिटी में 104 लग्‍ज़री स्विस टेन्‍ट्स के साथ कॉर्पोरेट सम्मेलनों के लिए एसी हॉल की भी सुविधा होगी।

महोत्सव के दौरान कोविड -19 महामारी को ध्‍यान में रखते हुए पर्यटकों को मास्‍क लगाना अनिवार्य होगा, पर्यटकों को मास्‍क और सेनिटाइजर्स भी उपलब्‍ध कराये जायेंगे। टेंट सिटी में विभिन्‍न स्‍थानों पर भी सेनीटाइजर स्‍टेंड लगाये जायेंगे।

महाराष्ट्र में MLA किरण सरनाईक का परिवार सड़क हादसे का शिकार, 5 लोगों की मौत     |     दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस: क्या केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिलेगी राहत? सुनवाई जारी     |     राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़कर क्या बहन प्रियंका गांधी के लिए तैयार कर रहे जमीन?     |     आने वाले दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक आ सकता है, रहें सावधान     |     दोहरे हत्याकांड के आरोपित ने वेश बदला, नाबालिग के साथ घूम रहा मथुरा     |     मां से संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था युवक, महिला ने पति के साथ हत्या कर फेंका शव     |     दो दिन में पांच हजार से अधिक श्रद्धालु पंचकोसी यात्रा पर निकले, यात्रियों में 80 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल     |     इंदौर में ट्रांसपोर्ट संचालक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस     |     पाइप लाइन के लीकेज बंद कराए तो घटने लगे डायरिया के मरीज, सफाई व्यवस्था में भी कराया सुधार     |     CM मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दिया आश्वासन, इस तारीख को आएंगे लाड़ली बहनों के खाते में रुपए…     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374