Local & National News in Hindi

मुंबई में बारिश का कहर जारी-21 की मौत, महाराष्ट्र सरकार ने आज स्कूल-दफ्तरों में घोषित की छुट्टी

0 61

मुंबईः मुंबई में मानसूनी बारिश का कहर जारी है। रविवार रात से शुरू हुई बारिश लगातार जारी है और अब तक बारिश से करीब 21 लोगों की मौत हो गई है। निकाय अधिकारी ने बताया कि मुंबई में रात भर हुई भारी बारिश के कारण मलाड ईस्ट में दीवार गिर गई जिससे करीब 12 लोगों की मौत हो गई। जबकि कल्याण में 3 लोग दीवार की चपेट में आकर मारे गए हैं व पुणे में सिंहगढ़ कॉलेज की दीवार गिरने से 6 लोगों की मौत हुई है. ये घटनाएं आधी रात के आस-पास की हैं। महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख मुआवजे का ऐलान किया है।

सार्वजनिक छुट्टी घोषित
मौसम विभाग ने मंगलवार को भी मुंबई में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई है। विभाग के इस पूर्वानुमान के बाद देवेंद्र फडणवीस सरकार ने मुंबई में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिसके चलते आज सभी स्कूल और दफ्तर बंद रहेंगे। भारी बारिश को देखते हुए स्थानीय निकाय ने लोगों को घरों से बाहर निकलने से मना किया है।

5 ट्रेनें रद्द
भारी बारिश को देखते हुए पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है। इससे पहले सोमवार को भी कुछ ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था और कुछ को डायवर्ट कर दिया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !