Breaking
नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस

व्हाट्सएप के ये पांच फीचर्स जल्द होंगे लॉन्च, आएंगे आपके बहुत काम, जानें यहां

Whats App

नई दिल्ली। WhatsApp Upcoming Features: WhatsApp दुनिया का सबसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप है। व्हाट्सएप ने अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए काफी संख्या में नए फीचर्स लॉन्च किए हैं। इसके अलावा कंपनी अब कुछ चुनिंदा फीचर्स पर काम कर रही है, जिन्हें आने वाले दिनों में स्टेबल एंड्राइड और iOS यूजर्स के लिए रिलीज किया जा सकता है। आज हम इस खबर में आपको व्हाट्सएप के अपकमिंग फीचर्स के बारे में बताएंगे।

Delete Message for everyone

व्हाट्सएप अपने सबसे खास फीचर Delete Message for Everyone की टाइम लिमिट को बढ़ाने पर काम कर रहा है। उम्मीद है कि नए अपडेट को यूजर्स के लिए जल्द ही रिलीज किया जा सकता है। नए अपडेट के बाद यूजर्स व्हाट्सएप पर भेजे गए मैसेज को एक सप्ताह के अंदर डिलीट कर सकेंगे। वर्तमान में यूजर्स भेजे गए मैसेज को केवल एक घंटे के अंदर डिलीट कर सकते हैं।

Whats App

Custom sticker

व्हाट्सएप ने हाल ही में अपने वेब यूजर्स के लिए Custom sticker फीचर टूल पेश किया था। इसके तहत यूजर्स अपनी फोटो को स्टीकर में तबदील कर सकते हैं। फिलहाल, यह फीचर मोबाइल यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी कस्टम स्टीकर टूल को जल्द ही अपने एंड्राइड और iOS यूजर्स के लिए लॉन्च कर सकती है।

Voice notes

वेब बीटा इंफो के मुताबिक, मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप एक ऐसी सुविधा पर काम कर रहा है, जिससे यूजर्स वॉयस नोट्स की स्पीड को बढ़ा सकेंगे। कयास लगाएं जा रहे हैं कि इस अपडेट को दिसंबर के अंत या नए साल की शुरुआत में रिलीज किया जा सकता है। फिलहाल, व्हाट्सएप की तरफ से अभी तक इस अपडेट की लॉन्चिंग को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है।

WhatsApp Hide Status

व्हाट्सएप अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर जोड़ने की तैयारी कर रहा है, जिसकी मदद से यूजर्स कुछ खास लोगों से अपना स्टेटस छिपा सकेंगे। उम्मीद है कि इस फीचर को आने वाले दिनों में सभी स्टेबल व्हाट्सएप यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।

WhatsApp Communities

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो व्हाट्सएप अपने खास फीचर पर काम कर रहा है, जिसका नाम Communities है। इस फीचर के आने से ग्रुप एडमिन का व्हाट्सएप में अन्य ग्रुप पर ज्यादा कंट्रोल होगा। कहा जा रहा है कि कम्युनिटी चैट का लुक आम व्हाट्सएप ग्रुप चैट की तरह होगा, हालांकि इसमें छोटा से बदलाव किया जाएगा। फिलहाल इस फीचर की लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।

नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |     रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374