Breaking
नूडल्स खाने से 12 साल के लड़के की गई जान! पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती, सरकार ने दी सफाई नूडल्स खाने से 12 साल के लड़के की गई जान! पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती, सरकार ने दी सफाई महामना चौक से महादेव के दरबार तक… जानिए वाराणसी में PM मोदी के रोड शो में क्या-क्या होगा? अब जल्दी ही करनी पड़ेगी… शादी के सवाल पर रायबरेली में बोले राहुल गांधी 45 मिनट तक तड़पते रहे मासूम, प्लानिंग से की हत्या…सीतापुर हत्याकांड में सामने आई नई थ्योरी गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए खुद पर चलवा ली गोली, यूपी पुलिस के कांस्टेबल की करतूत दिल्ली में छाए बादल, गर्मी से हल्की राहत… कब तक रहेगा मौसम का ये बदलाव? पटना साहिब में पीएम मोदी ने टेका मत्था, बनाई दाल-परोसा लंगर, गुरु गोविंद के शस्त्रों के किए दर्शन पत्नी और भांजी ने 6 लाख रुपये में दी थी व्‍यापारी की हत्‍या की सुपारी, चरित्र शंका में गई जान, 3 आरो... पाटन में जबलपुर-तेंदुखेड़ा मार्ग पर बिजली के तार से लदे ट्रक में लगी आग

दिल्ली में सुहानी रही सुबह, न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस  

Whats App

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में सुबह सुहानी रही और यहां न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 58 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में आसमान में बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम यानी 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम यानी 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, 27 जून से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (जलवायु परिवर्तन और मौसम विज्ञान) महेश पालावत ने कहा, दिल्ली में साफ आसमान के बीच चलने वाली शुष्क और गर्म पछुआ हवाओं के कारण अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।
हालांकि, 27 जून से आंधी और हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान तथा अनुसंधान प्रणाली (सफर) के मुताबिक, दिल्ली में सुबह करीब नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 217 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ एक्यूआई माना जाता है।

नूडल्स खाने से 12 साल के लड़के की गई जान! पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती, सरकार ने दी सफाई     |     नूडल्स खाने से 12 साल के लड़के की गई जान! पूरा परिवार अस्पताल में भर्ती, सरकार ने दी सफाई     |     महामना चौक से महादेव के दरबार तक… जानिए वाराणसी में PM मोदी के रोड शो में क्या-क्या होगा?     |     अब जल्दी ही करनी पड़ेगी… शादी के सवाल पर रायबरेली में बोले राहुल गांधी     |     45 मिनट तक तड़पते रहे मासूम, प्लानिंग से की हत्या…सीतापुर हत्याकांड में सामने आई नई थ्योरी     |     गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए खुद पर चलवा ली गोली, यूपी पुलिस के कांस्टेबल की करतूत     |     दिल्ली में छाए बादल, गर्मी से हल्की राहत… कब तक रहेगा मौसम का ये बदलाव?     |     पटना साहिब में पीएम मोदी ने टेका मत्था, बनाई दाल-परोसा लंगर, गुरु गोविंद के शस्त्रों के किए दर्शन     |     पत्नी और भांजी ने 6 लाख रुपये में दी थी व्‍यापारी की हत्‍या की सुपारी, चरित्र शंका में गई जान, 3 आरोपित गिरफ्तार     |     पाटन में जबलपुर-तेंदुखेड़ा मार्ग पर बिजली के तार से लदे ट्रक में लगी आग     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374