Local & National News in Hindi

बिहार में छाए बादल, 24 घंटे के अंदर हो सकती है बारिश

0 53

पटनाः बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को भी हल्के बादल छाए हुए हैं। राज्य के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान हुई बारिश के बाद बुधवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले एक-दो दिनों के बीच राज्यवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान  राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं।

राज्य के अन्य शहरों में, गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 26.8 डिग्री तथा पूर्णिया का 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान भी 35.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। मंगलवार को पटना का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेलिसयस दर्ज किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !