Breaking
नाबालिग रेप पीड़िता को गर्भपात की मिली परमिशन, HC ने कहा-लड़की खुद इस… अभी तो काम शुरू हुआ है, मथुरा में भी भव्य मंदिर बनाना है: सीएम सरमा घर में घुसा युवक… चिल्लाने लगी महिला तो छत से कूद गया; युवक की मौत महाकाल लोक पार्किंग में हादसा, मोबाइल टावर से गिरकर युवक की मौत, 1 महीने बाद होने वाली थी शादी संसद भंग और संविधान सस्पेंड…इस अमीर मुस्लिम देश में एक शख्स ने ही पलट दी पूरी सत्ता इंडिया गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं शामिल होंगे लालू यादव, नेम प्लेट हटाया गया झारखंड में चुनावी सभा के दौरान टूटा मंच, CM को भी देना था भाषण ‘कौन सी पार्टी को वोट दोगे…’, बुजुर्ग का रिप्लाई सुन दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, मौत 8 साल से बदले की आग, 50 हजार दी सुपारी; इंफ्लुएंसर भूपेंद्र जोगी पर हमले की कहानी पुलवामा में धारा 144, हिरासत में PDP कार्यकर्ता… महबूबा मुफ्ती ने EC पर उठाया सवाल

गुवाहाटी से चौपाटी के रास्ते में गोवा रुकेगा एकनाथ शिंदे कैंप कामाख्या मंदिर में कर रहे दर्शन

Whats App

मुंबई  । महाराष्ट्र की सियासत में  यह तय हो जाएगा कि सूबे की सियासत का ‘गुरु’ कौन है और किसे सत्ता मिलेगी। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सीएम उद्धव ठाकरे को कल विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर फ्लोर टेस्ट कराने को कहा है। इस बीच भाजपा और शिवसेना के बागी एकनाथ शिंदे गुट की भी तैयारी पूरी नजर आ रही है। गुवाहाटी से चौपाटी आने की शिवसेना की चुनौती को एकनाथ शिंदे गुट ने स्वीकार किया है और मुंबई पहुंचने की बात कही है। हालांकि एकनाथ शिंदे गुट के विधायक सीधे मुंबई नहीं पहुंचेंगे बल्कि आज गोवा में ठहरेंगे। बागी विधायकों के लिए ताज रिजॉर्ट होटल में उनके लिए 70 कमरों की बुकिंग की गई है। सूत्रों के मुताबिक गोवा के ताज होटल में इन विधायकों के ठहराने का फैसला लिया गया है। इसके बाद कल विधानसभा में अविश्वास प्रस्ताव से ठीक पहले विधायक सदन में पहुंचेंगे और मतदान करेंगे। इसके पीछे एकनाथ शिंदे कैंप और बीजेपी की यह रणनीति है कि समय से पहले यदि विधायक पहुंच गए तो शिवसेना का उद्धव ठाकरे खेमा उन्हें प्रभावित करने की कोशिश न करे। इस बीच एकनाथ ग्रुप के विधायक कामाख्या मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं। कहा जा रहा है कि आज दोपहर तक वे गुवाहाटी से गोवा के लिए रवाना हो सकते हैं। इस बीच फ्लोर टेस्ट कराने के राज्यपाल के आदेश पर शिवसेना भड़क गई है। पार्टी के सीनियर नेता संजय राउत ने कहा कि संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। इन लोगों का तो पर्यटन चल रहा है। गुवाहाटी से अब गोवा आएंगे। पता नहीं वहां से मुंबई आएंगे या फिर वहां पहाड़, नदी और अच्छे होटल देखेंगे। उन्होंने होटल में विधायकों के लिए कमरे बुक होने पर कहा कि कोई उनके लिए पैसे चुका रहा है। उनके पास कोई कमी थोड़ी है। गौरतलब है कि एकनाथ शिंदे ने अपने साथ 48 विधायकों का समर्थन होने का दावा किया है।

नाबालिग रेप पीड़िता को गर्भपात की मिली परमिशन, HC ने कहा-लड़की खुद इस…     |     अभी तो काम शुरू हुआ है, मथुरा में भी भव्य मंदिर बनाना है: सीएम सरमा     |     घर में घुसा युवक… चिल्लाने लगी महिला तो छत से कूद गया; युवक की मौत     |     महाकाल लोक पार्किंग में हादसा, मोबाइल टावर से गिरकर युवक की मौत, 1 महीने बाद होने वाली थी शादी     |     संसद भंग और संविधान सस्पेंड…इस अमीर मुस्लिम देश में एक शख्स ने ही पलट दी पूरी सत्ता     |     इंडिया गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस में नहीं शामिल होंगे लालू यादव, नेम प्लेट हटाया गया     |     झारखंड में चुनावी सभा के दौरान टूटा मंच, CM को भी देना था भाषण     |     ‘कौन सी पार्टी को वोट दोगे…’, बुजुर्ग का रिप्लाई सुन दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, मौत     |     8 साल से बदले की आग, 50 हजार दी सुपारी; इंफ्लुएंसर भूपेंद्र जोगी पर हमले की कहानी     |     पुलवामा में धारा 144, हिरासत में PDP कार्यकर्ता… महबूबा मुफ्ती ने EC पर उठाया सवाल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374