Breaking
नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस

सोमनाथ मंदिर की ओर से श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क मिलेगा शुद्ध और सात्विक भोजन

Whats App

गिर सोमनाथ | गिर सोमनाथ स्थित भगवान सोमनाथ के दर्शन करने आनेवाले श्रद्धालुओं को अब शुद्ध, सात्विक और गुणवत्तायुक्त भोजन मुफ्त में उपलब्ध होगा| पीएम मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत मंदिर ट्रस्टियों के इस फैसले का शिवभक्त स्वागत कर रहे हैं| द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम भगवान सोमनाथ का दर्शन करने देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं हर साल आते हैं| दर्शन के लिए आनेवाले कई श्रद्धालुओं को शुद्ध, सात्विक और गुणवत्तायुक्त भोजन पाने में समस्या होती है| होटल या भोजनालय के महंगे भोजन करना सभी श्रद्धालु समर्थ नहीं होते| ऐसी समस्या के समाधान के लिए सोमनाथ ट्रस्ट की दिल्ली में बैठक हुई| बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी समेत ट्रस्टियों ने श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोजन मुहैया कराने का फैसला किया था| जिसके बाद अब सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट की ओर से भोजन में दो प्रकार की सब्जी, दाल, चावल, रोटी के साथ ही विशेष दिनों में मिष्ठान भी श्रद्धालुओं को नि:शुल्क परोसा जाता है| अन्नक्षेत्र में सभी भक्तों के लिए किसी भी प्रकार के भेदभाव के बगैर एक समान बैठक व्यवस्था की जाती है| सुबह और रात्रि के दौरान बड़ी संख्या में सोमनाथ आए श्रद्धालु भगवान का प्रसाद ग्रहण करते हैं| सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के इस फैसले हर साल देश-विदेश से खासकर सावन महीने में बड़ी संख्या में आनेवाले श्रद्धालुओं को शुद्ध, सात्विक और गुणवत्तायुक्त भोजन के लिए यहां-वहां भटकना नहीं पड़ेगा| सावन महीने में श्रद्धालुओं के लिए भोजन व्यवस्था में कोई कसर ना रह जाए इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं| पिछले कई सालों से भगवान सोमनाथ का दर्शन करने वाले भक्तों की सुविधा के लिए लगातार काम जारी है| अब इसमें नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था किए जाने से शिवभक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई है|

नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |     रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374