Breaking
नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस

दहेज की मांग पूरी नहीं होने और बेटी पैदा होने के बाद पति कर रहा था प्रताड़ित

Whats App

कानपुर: हत्यारोपी पति कुशल तिवारी को पनकी पुलिस ने गिरफ्तार करके भेजा जेल।पनकी में दहेज की मांग पूरी नहीं होने और बेटी पैदा होने से नाराज पति ने पत्नी को पहले बेरहमी से पीटा। इसके बाद छत से नीचे फेंक दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई। मायके वालों ने पति के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले की जांच कर रही पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।3 साल की बेटी बोली…पापा ने मम्मी को पीटा फिर छत से नीचे फेंकाबिधनू खेरसा गांव के रहने वाले राकेश त्रिवेदी ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी वंदना की शादी 16 फरवरी 2017 को पनकी ई-ब्लॉक निवासी कुशल तिवारी से की थी। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर कुशल आए दिन बेटी के साथ मारपीट करता था। इसके बाद बेटी पैदा होने पर प्रताड़ना और बढ़ गई। मंगलवार देर रात इसी बात को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ और मारपीट शुरू कर दी। हालत बिगड़ने पर पत्नी को हैलट में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान वंदना ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पनकी पुलिस को सूचना दी और पति कुशल तिवारी के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कराई।पनकी थाना प्रभारी अंजन सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान मृतक की 3 साल की बेटी ने बताया कि पापा ने पहले मम्मी को पीटा। इसके बाद छत से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पति कुशल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।बेटी की गवाही ने पिता को जेल पहुंचाया

नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |     रामदेव को SC से झटका, अगली सुनवाई में पेशी से छूट की मांग खारिज, IMA के अध्यक्ष को भी नोटिस     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374