Breaking
महबूबा मुफ्ती की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, आईटीबीपी का जवान घायल दिल्ली में टूट रहा गर्मी का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार; हीटवेव का अलर्ट पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून त... प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत 10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे खरगोन के श्रद्धालु हादसे का शिकार, वाहन पलटने से एक की मौत, आठ घायल इंदौर के संग्रहालय ने सहेजा भारत का इतिहास, सिंधु घाटी सभ्‍यता के अवशेष से लेकर होलकर वंश तक के सिक्...

उन्नाव में आर्म्स एक्ट में हुई लड़के-लड़की की गिरफ्तारी, तीन महीने पहले युवती छूटी थी जेल से

Whats App

उन्नाव: उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र के एक युवक युवती को अवैध तमंचा के साथ फोटो खींचवाकर सोशल मीडिया पर डालना उस समय महंगा पड़ गया। जब उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर एक्टिव पुलिस सोशल मीडिया टीम के हाथ लग गई। पुलिस ने फोटो डालने वाले युवक युवती को उसके घर पर दबिश देकर उसे तमंचा समेत दबोच लिया। साथ ही आर्म्स एक्ट में दोनो को जेल भेजने की कार्रवाई की है।फोटो हुई वायरल तो पुलिस आई हरकत मेंसोशल मीडिया पर तमंचे के साथ फोटो डालकर दबंगई दिखाने का प्रयास कर रहे सोहरामऊ थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी विमल गुप्ता और आंचल सिंह का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। फोटो में दोनों एक अवैध तमंचा लिए दिखाई दे रहे हैं। फोटो पहले व्हाट्सएप पर वायरल हुई तो उन्नाव पुलिस की साइबर सेल टीम एक्टिव हो गई। पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक अदद 12 बोर का देशी तमंचा, तीन अदद जिंदा कारतूस 12 बोर का बरामद किया गया है।पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति इस तरह से सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ अपनी फोटो पोस्ट करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।तीन महीने पहले ही युवती लौटी है जेल सेयुवती आंचल सिंह के बारे में बताया जा रहा है कि एक फ्राड के केस में अभी तीन महीने पहले ही आंचल सिंह छूट कर आई है। दरअसल, बीते साल भर पहले कहीं से आंचल के एकाउंट में 80 लाख रूपये आ गये थे। जिसे वापस करने की बजाय आंचल ने उसे खर्च कर लिया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत बंथरा थाने में की थी। समझौते का प्रयास हुआ लेकिन यह लोग खर्च किया हुआ रूपया वापस नहीं कर पाये। जिसके बाद पति पत्नी को जेल भेज दिया गया। अभी तीन महीने पहले ही आंचल जेल से छूट कर आई है।तीन महीने से विमल से बढ़ रहीं थी नजदीकियांवहीं बताया जा रहा है कि जब से आंचल लौट कर आई है तब से उसकी नजदीकियां विमल से बढ़ती जा रही थी। दोनों का साथ उठना बैठना बढ़ गया था। इसी बीच दोनों ने अवैध तमंचे के साथ फोटो खिंचाई थी। जिसके बाद दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं।लगातार कार्यवाही से भी नही ले रहे सबकउन्नाव में पुलिस विभाग के आंकड़ों पर गौर किया जाए तो अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों को अवैध तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करने के मामले में कार्यवाही की जा चुकी है। लगातार ऐसी हरकत करने से बचने के लिए भी पुलिस जागरूक करती है। इसके बावजूद युवा मानने को तैयार नही हैं।

महबूबा मुफ्ती की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, आईटीबीपी का जवान घायल     |     दिल्ली में टूट रहा गर्मी का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार; हीटवेव का अलर्ट     |     पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम     |     गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला     |     कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून तक दे सकते हैं आवेदन     |     प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति     |     दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत     |     10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज     |     बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे खरगोन के श्रद्धालु हादसे का शिकार, वाहन पलटने से एक की मौत, आठ घायल     |     इंदौर के संग्रहालय ने सहेजा भारत का इतिहास, सिंधु घाटी सभ्‍यता के अवशेष से लेकर होलकर वंश तक के सिक्के हैं मौजूद     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374