Breaking
हरियाणा में क्या खतरे में बीजेपी सरकार? विपक्ष बोला-सत्ता में रहने का नहीं अधिकार नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’ ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा

सीएम नीतीश कुमार की मदद के बिना नहीं जलेगी लालू की लालटेन, जदयू अध्‍यक्ष ने क्‍यों कहा ऐसा

Whats App

पटना। जनता दल युनाइटेड (JDU) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ललन सिंह ने इशारों में मुख्‍य विपक्षी दल राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) के चुनाव चिह्न लालटेन को लेकर पर खूब तंज कसा है। उन्‍होंने कहा है कि राजद की बनावटी लालटेन (Artificial Lantern) को जलाने के लिए भी नीतीश जी की बिजली जरूरी है। ललन सिंह ने ट्वीट कर यह हमला किया है। उन्‍होंने लिखा है कि मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार जी (CM Nitish Kumar) के सुशासन की चकाचौंध बिजली में जंगलराज के लालटेन की धीमी लौ भी बुझ चुकी है। नीतीश कुमार जी के बिजली का प्‍लग लगाए बिना अब बनावटी लालटेन का जलना भी नामुमकिन है। राजद के विशाल लालटेन का वीडियो भी उन्‍होंने शेयर किया है। साथ ही लिखा है 15 साल बेमिसाल।

24 नवंबर को राजद  सुप्रीमो ने किया था लालटेन का अनावरण 

बता दें कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने 24 नवंबर को पार्टी कार्यालय में लालटेन का अनावरण किया था। चौबीस घंटे रोशनी देने वाली यह लालटेन राजस्‍थान की गुलाबी संगमरमर से बनी है। इसका वजन करीब साढ़े छह टन है। इसकी ऊंचाई 11 फीट है। अनावरण के समय लालू प्रसाद ने सरकार पर खूब हमला बोला था। शराबबंदी समेत अन्‍य मुद्दों पर उनके साथ नेता प्रति‍पक्ष तेजस्‍वी यादव ने भी सरकार को जमकर खरीखोटी सुनाई थी। नीति आयोग की रिपोर्ट को लेकर भी लालू प्रसाद सरकार पर बरसे। अब जदयू के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने जमकर पलटवार किया है

Whats App

दिल्‍ली एम्‍स में भर्ती हैं राजद सुप्रीमो 

गौरतलब है कि दिल्‍ली जाने के अगले दिन ही लालू प्रसाद बीमार हो गए हैं। तेज बुखार के बाद वे दिल्‍ली के एम्‍स (Delhi AIIMS) में भर्ती कराए गए हैं। कोरोना की आशंका में उनकी जांच कराई गई थी। हालांकि, उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इधर(  उनसे मिलने के लिए शनिवार को पूर्व मुख्‍यमंत्री राबड़ी देवी भी दिल्‍ली रवाना हुई हैं।

हरियाणा में क्या खतरे में बीजेपी सरकार? विपक्ष बोला-सत्ता में रहने का नहीं अधिकार     |     नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |     ‘मुस्लिमों को आरक्षण’ पर लालू यादव के बदले सुर, कहा- धर्म के आधार पर रिजर्वेशन नहीं     |     आसमान से कंचनजंगा के नजारे देख रोमांचित हो रहे लोग… 7 साल बाद पैराग्लाइडिंग की शुरुआत     |     कानपुर: बीच सड़क उतारने लगी कपड़े, पुलिस को दी गाली… नशे में धुत महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374