Breaking
राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़कर क्या बहन प्रियंका गांधी के लिए तैयार कर रहे जमीन? आने वाले दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक आ सकता है, रहें सावधान दोहरे हत्याकांड के आरोपित ने वेश बदला, नाबालिग के साथ घूम रहा मथुरा मां से संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था युवक, महिला ने पति के साथ हत्या कर फेंका शव दो दिन में पांच हजार से अधिक श्रद्धालु पंचकोसी यात्रा पर निकले, यात्रियों में 80 वर्षीय बुजुर्ग भी श... इंदौर में ट्रांसपोर्ट संचालक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस पाइप लाइन के लीकेज बंद कराए तो घटने लगे डायरिया के मरीज, सफाई व्यवस्था में भी कराया सुधार CM मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दिया आश्वासन, इस तारीख को आएंगे लाड़ली बहनों के खाते में रुपए... झेलम एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप , भोपाल में एक युवक अरेस्ट.. अक्षय बम द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेसी जगह-जगह जाकर कर रहे नोटा को वोट देने की अपील...

 मशहूर टीवी चैनल पर शाहबाज सरकार की कार्रवाई

Whats App

पाकिस्तान की शाहबाज शरीफ सरकार ने देश के एक मशहूर चैनल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसके प्रसारण पर रोक लगा दिया है। इतना ही नहीं इस चैनल के एक नामी पत्रकार को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है। बताया जा रहा है कि इस चैनल के ऊपर शाहबाज शरीफ की टेढ़ी नजर काफी समय से थी और इस चैनल पर यह भी आरोप लगाए जा चुके हैं कि वह सिर्फ इमरान खान के समर्थन वाली खबरें ही दिखाता है।पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देश के नामी एआरवाई यानी ARY न्यूज चैनल का प्रसारण बंद कर दिया गया है। यह तब हुआ जब पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया नियामक प्राधिकरण का एक आदेश सामने आया। आदेश के मुताबिक इस चैनल के प्रसारण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है और अब इसका प्रसारण अगल आदेश तक नहीं हो सकेगा।

रिपोर्ट्स में हालांकि यह भी बताया गया है कि कराची, लाहौर, इस्लामाबाद, सियालकोट, हैदराबाद और फैसलाबाद समेत लगभग सभी बड़े शहरों में ARY न्यूज का प्रसारण बंद किया गया है। इतना ही नहीं इसके अलावा इसी चैनल से जुड़े एक पत्रकार इमरान रियाज को गिरफ्तार किया गया है। उन पर आरोप हैं कि वे पाकिस्तान में पूर्व पीएम इमरान खान का समर्थन करने के चक्कर में वर्तमान सरकार को बदनाम कर रहे हैं।चैनल के निलंबन के तत्काल बाद ही इमरान खान की पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ के कई नेताओं ने सरकार की आलोचना की है। वहीं पाकिस्तान फेडरल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स ने चैनल के प्रसारण को निलंबित करने की निंदा की है। यूनियन की तरफ से एक बयान में कहा गया कि देश में पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा की जानी चाहिए और मीडिया की स्वतंत्रता खत्म नहीं होनी चाहिए।उधर चैनल से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन भी शुरू कर दिया है और उनकी मांग है कि चैनल के निलंबन को वापस लिया जाए।

राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़कर क्या बहन प्रियंका गांधी के लिए तैयार कर रहे जमीन?     |     आने वाले दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक आ सकता है, रहें सावधान     |     दोहरे हत्याकांड के आरोपित ने वेश बदला, नाबालिग के साथ घूम रहा मथुरा     |     मां से संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था युवक, महिला ने पति के साथ हत्या कर फेंका शव     |     दो दिन में पांच हजार से अधिक श्रद्धालु पंचकोसी यात्रा पर निकले, यात्रियों में 80 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल     |     इंदौर में ट्रांसपोर्ट संचालक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस     |     पाइप लाइन के लीकेज बंद कराए तो घटने लगे डायरिया के मरीज, सफाई व्यवस्था में भी कराया सुधार     |     CM मोहन यादव ने लाड़ली बहनों को दिया आश्वासन, इस तारीख को आएंगे लाड़ली बहनों के खाते में रुपए…     |     झेलम एक्सप्रेस में बम की सूचना से मच गया हड़कंप , भोपाल में एक युवक अरेस्ट..     |     अक्षय बम द्वारा नामांकन वापस लेने के बाद कांग्रेसी जगह-जगह जाकर कर रहे नोटा को वोट देने की अपील…     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374