Breaking
गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हम... गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला? पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान? रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या

मधेपुरा कालेज पहुंची विजय श्रृंखला, दिखा संस्कृतियों का महासंगम

Whats App

सिंहेश्वर(मधेपुरा)। मधेपुरा कालेज में आजादी के अमृत महोत्सव पर संस्कृतियों का महासंगम देखा गया। इससे पहले एनसीसी निदेशालय बिहार और झारखंड द्वारा स्वर्णिम विजय दिवस पर आयोजित एनसीसी की 17 सौ किलोमीटर लंबी स्वर्णिम विजय श्रृंखला मधेपुरा कालेज मधेपुरा पहुंची।

इसमें 20 बालिका कैडेट्स, 30 बालक कैडेट्स व एनसीसी के अधिकारी शामिल थे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार, 17 बिहार बटालियन के कमांडिग आफिसर कर्नल देवाशीष सिंह, कैप्टन गौतम कुमार सहित महाविद्यालय के कैडेट्स व शिक्षक ने भारत माता की जय कह कैडेट्स का स्वागत किया। 17 बिहार बटालियन एनसीसी द्वारा मधेपुरा कालेज मधेपुरा में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार, कमांडिग आफिसर कर्नल देवाशीष सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर 1972 भारत पाकिस्तान युद्ध पर लघु नाटक प्रदर्शन के माध्यम से भारतीय सैनिकों की वीरता व पराक्रम पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। प्रधानचार्य डा.अशोक कुमार ने कहा कि भारत का सैन्य इतिहास वीरता और साहस से भरा हुआ है। 1971 के युद्ध में भारतीय सैनिकों के समक्ष पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण कर दिया था। भारतीय फौज की ऐतिहासिक शौर्य गाथा स्वर्णिम विजय दिवस पर सभी को राष्ट्रसेवा के लिए संकल्प लेना होगा।

Whats App

उन्होंने ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स की महानता उनके अनुशासन और कुशल व्यवहार से झलकती है। 17 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिग आफिसर कर्नल देवाशीष सिंह ने राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित युवा पीढ़ी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विजय शब्द का अर्थ विजय होता है और इसलिए इसे विजय दिवस के रूप में भी जाना जाता है। भारत एक सांस्कृतिक मिश्रण है और इसे विविधताओं की भूमि कहा जाता है। इसी विविधताओं ने एक अंगूठी संस्कृति को जन्म दिया है। भारत की भाषाएं धर्म, नृत्य, वास्तुकला और रीति- रिवाज भिन्न-भिन्न है। भारतीय संस्कृति यह कई संस्कृतियों का मेल है, ये पूरे उपमहाद्वीप में फैला है और पुराने इतिहास से प्रभावित है।विभिन्न क्षेत्रों के सैनिक अनादि काल से अपने बलिदान से देश की रक्षा कर रहे हैं। इस वर्ष हमारे देश स्वतंत्रता के 75 वर्ष और 1971 की युद्ध में पाकिस्तान और भारत की जीत के 50 वर्ष मना रहा है। बताया गया कि स्वर्णिम विजय वर्ष व आजादी के अमृत महोत्सव पर आयोजित साइकिल जागरूकता में 1700 किलोमीटर की यात्रा में कैडेट्स यात्रा पर हैं। साइकिल यात्रा लेकर चलने वाले कैडेट्स एक स्मृति स्तंभ भी लेकर चल रहे हैं। स्वर्णिम विजय दिवस के 50 वर्ष पूरा होने पर पूरे 30 दिन की यात्रा के बाद 19 दिसंबर को पटना स्मृति स्तंभ लेकर पहुंचेगा। इस अभियान का नेतृत्व कैडेट कृष्णा केशरी कृष्ण व मुस्कान केशरी कर रहे हैं। इस अवसर पर नायक सूबेदार बधू प्रसाद, डा. सरवन कुमार सिंह, हवलदार रोहित भट्टराई, हवालदार डीके पासवान, सुमित कुमार, अभयानंद, सूबेदार ताशी, डा. भगवान झा, डा. रत्नाकर भारती, डा. शुहेल, प्रो. चंदेश्वरी प्रसाद, प्रो. रंजू ,बजरंगी, निकिता आदि मौजूद थे।

गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हमला     |     गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?     |     पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो     |     दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान?     |     रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी     |     गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी     |     करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत     |     तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो     |     मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट     |     तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374