Breaking
नरसिंहपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, मां-बेटे, नातिन समेत 4 की मौत... भंडारे में जा रही बच्चियों पर मकान की दीवार गिरी, दो की मौत, एक गभीर रुप से घायल खरगोन में कुएं में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, सीमेंट के पोल से बंधे मिले हाथ पैर, पुलिस जा... छतरपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के कुचलने से पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल... BJP और सपा की हार-जीत पर लगाई 230000 रुपये की शर्त, अब नप गए दोनों CAA को लेकर त्रिपुरा सरकार का बड़ा कदम, नागरिकता देने के लिए बनाई कमेटी दिल्ली में लू के थपेड़े झेलने के लिए हो जाएं तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन उमरिया में भीषण सड़क हादसा! हेड कांस्टेबल की हुई दर्दनाक मौत.. महिला कैदी ने जेल अधिकारियों पर लगाया रेप का आरोप, चिट्ठी में लिखी आपबीती महाराष्ट्र में MVA जीतेगी कितनी सीटें? उद्धव ठाकरे ने पहली बार बताया नंबर

भीषण बाढ़ ने पाकिस्तान को किया जलमग्न

Whats App

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के नेताओं से रूबरू होकर कहा कि उनके देश में आई भीषण बाढ़ के बाद पूरा देश जलमग्न है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए भी तत्काल कार्रवाई की जरूरत बताई। शरीफ उज्बेकिस्तान के शहर समरकंद में एससीओ की राष्ट्र प्रमुखों की परिषद (सीएचएस) के शिखर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे जहां उन्होंने पाकिस्तान में जलवायु परिवर्तन के कारण बाढ़ आने का उल्लेख किया। पाकिस्तान में इस वर्ष 14 जून से बाढ़ के कारण 1,500 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और 12,758 लोग घायल हुए हैं।भयावह बाढ़ में लगभग एक तिहाई पाकिस्तान डूब गया है। शरीफ ने कहा, ‘पाकिस्तान में आई भयावह बाढ़ का कारण निश्चित रूप से जलवायु परिवर्तन था। जलवायु परिवर्तन, बादल फटने और अभूतपूर्व बारिश के साथ पहाड़ों से जलधाराएं मैदानों में आने की वजह से बाढ़ आई। इन सबके के कारण पाकिस्तान समुद्र जैसा दिख रहा है। उन्होंने कहा, ‘पर्यावरण की यह नाइंसाफी हमारे साथ हुई है क्योंकि तथ्य यह है कि हमारा कार्बन उत्सर्जन एक प्रतिशत से भी कम है।’पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने दुनियाभर के नेताओं से कहा, ‘मैं आप सब से अपील करता हूं कि एससीओ एकजुट हो और सतत प्रयासों के जरिए इस तबाही के खिलाफ कदम उठाए।’ शरीफ ने कहा कि देश ने अपने इतिहास में जलवायु से जुड़ी इस प्रकार की तबाही का सामना कभी नहीं किया जिसने मानव जीवन, बुनियादी ढांचे, पशुधन और फसलों पर कहर बरपाया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पकिस्तान को मुसीबत से उबारने में मदद की अपील की।

नरसिंहपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, मां-बेटे, नातिन समेत 4 की मौत…     |     भंडारे में जा रही बच्चियों पर मकान की दीवार गिरी, दो की मौत, एक गभीर रुप से घायल     |     खरगोन में कुएं में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, सीमेंट के पोल से बंधे मिले हाथ पैर, पुलिस जांच में जुटी..     |     छतरपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के कुचलने से पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल…     |     BJP और सपा की हार-जीत पर लगाई 230000 रुपये की शर्त, अब नप गए दोनों     |     CAA को लेकर त्रिपुरा सरकार का बड़ा कदम, नागरिकता देने के लिए बनाई कमेटी     |     दिल्ली में लू के थपेड़े झेलने के लिए हो जाएं तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन     |     उमरिया में भीषण सड़क हादसा! हेड कांस्टेबल की हुई दर्दनाक मौत..     |     महिला कैदी ने जेल अधिकारियों पर लगाया रेप का आरोप, चिट्ठी में लिखी आपबीती     |     महाराष्ट्र में MVA जीतेगी कितनी सीटें? उद्धव ठाकरे ने पहली बार बताया नंबर     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374