Breaking
‘लिव-इन’ पार्टनर से दुष्कर्म के आरोप से शादीशुदा व्यक्ति को कोर्ट ने किया बरी, कॉन्ट्रैक्ट पेपर बना ... अश्लील तस्वीरें क्लिक कीं, 5 साल तक किया रेप और 6 करोड़ हड़पे… पूर्व विधायक की बेटी से हैवानियत क्या बैतूल में दोबारा होगी वोटिंग? हादसे में EVM मशीनों के जलने के बाद प्रशासन ने चुनाव आयोग से मांग... हरियाणा में क्या खतरे में बीजेपी सरकार? विपक्ष बोला-सत्ता में रहने का नहीं अधिकार नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’

गनवाही गांव के परिवारों को नहीं मिली राशि; घर तक पहुंचा मुड़की बांध का पानी

Whats App

डिंडौरी; अफसर बोले- कागज दिखाकर कार्यालय से मुआवजा ले जाएं ग्रामीण डिंडौरी जनपद पंचायत क्षेत्र में जल संसाधन विभाग द्वारा मुड़की बांध बनवाया है। इसके सभी विस्थापिताें को अब तक पूरा मुआवजा नहीं मिला है। बारिश में बांध भरना से उसका पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है। गनवाही गांव के परिवार अब भी गांव में रह रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अफसरों ने अब तक उन्हें घर का मुआवजा नहीं दिया है। जल संसाधन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण कार्यालय आएं, अपने कागज दिखाएं और मुआवजा ले जाएं।सड़क डूबी, मवेशियों की मुसीबतगनवाही गांव के रूपा लाल यादव ने बताया कि उनके अलावा कन्हैया यादव, रतन यादव, लक्ष्मण यादव, माखन यादव और उर्मिला यादव परिवार यहां रह रहे हैं। इन परिवारों में लगभग 36 सदस्य रहते हैं। जल संसाधन विभाग ने बांध बनवाया और हमारी जमीन डूब गई। जमीन का मुआवजा तो मिल गया है, लेकिन घरों का मुआवजा नहीं मिला है। बांध के पानी का भराव लगातार बढ़ता जा रहा है। सड़क पर दो फीट तक पानी भर चुका है। घरों के किनारों तक पानी पहुंच गया है। मवेशियों को चराने ले जाने में समस्या हो रही है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। बांध में पानी ऐसे ही भरता रहा तो समस्या बहुत हो जाएगी। अभी तो किसी तरह काम चल रहा है।बांध के पानी से पुलिया क्षतिग्रस्तमुड़की बांध में लगातार पानी बढ़ रहा है, गेट खोले नहीं गए हैं। बेस्टबियर से पानी बह रहा है, उससे विनोदी, कुडदर, बैगान टोला को जोड़ने वाली सड़क की पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। ग्रामीण अल्ली खान का कहना है कि पानी इतनी तेजी से आता रहा तो सड़क भी क्षतिग्रस्त हो जाएगी। ऐसे में तीन गांव का संपर्क कट जाएगा।कार्यालय से ले लें मुआवजाअपर कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा को मामले के बारे में बताया तो उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को मुआवजा राशि जारी करने के निर्देश दिए। जल संसाधन विभाग के एसडीओ सुरेश बिटले ने बताया कि गनवाही के 40 परिवारों को जमीन का मुआवजा दिया है। कुछ को घरों का भी मुआवजा दे दिया गया है। पुनर्वास का रुपया तो ले ही चुके हैं। कुछ लोग ही बाकी हैं, वो ऑफिस आएं कागज दिखाएं, उनका मुआवजा भी दे दिया जाएगा।

‘लिव-इन’ पार्टनर से दुष्कर्म के आरोप से शादीशुदा व्यक्ति को कोर्ट ने किया बरी, कॉन्ट्रैक्ट पेपर बना संजीवनी बूटी     |     अश्लील तस्वीरें क्लिक कीं, 5 साल तक किया रेप और 6 करोड़ हड़पे… पूर्व विधायक की बेटी से हैवानियत     |     क्या बैतूल में दोबारा होगी वोटिंग? हादसे में EVM मशीनों के जलने के बाद प्रशासन ने चुनाव आयोग से मांगे सुझाव     |     हरियाणा में क्या खतरे में बीजेपी सरकार? विपक्ष बोला-सत्ता में रहने का नहीं अधिकार     |     नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374