Breaking
नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल! IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी? गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा

अशोक गहलोत आखिर किसके लिए अच्छे, कांग्रेस या…जो उन्हें अध्यक्ष बनाना चाहते हैं : अमरिंदर सिंह

Whats App

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पहले कांग्रेस का साथ छोड़ा और फिर अपनी पार्टी बनाई लेकिन कुछ सफलता न मिलने के बाद अंतत: उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थामने के दो दिन बाद ही कांग्रेस पर निशाना साधा है। मीडिया से चर्चा में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की जरूरत पर सवाल उठाया और कहा कि इससे न तो कांग्रेस को मदद मिलेगी और न राहुल गांधी को। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अशोक गहलोत की दावेदारी की खबरों पर उन्होंने कहा कि अगर गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष बन भी जाएंगे, तब भी पार्टी कौन चलाएगा, ये सभी जानते हैं।
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की आवश्यकता पर सवाल उठाते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘पहली बात कि आपको ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की जरूरत क्यों है? भारत पहले से ही मजबूती से एकजुट है और मजबूती से आगे बढ़ रहा है। हां, आपको कांग्रेस को एकजुट करने की आवश्यकता हो सकती है और इसके लिए आपको इस यात्रा का उचित नाम देना चाहिए था। तब जाकर शायद इससे मदद मिलती।’ बता दें कि अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, किरेन रिजिजू, सुनील जाखड़ और पंजाब यूनिट के मुखिया अश्विनी शर्मा की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा था। इस दौरान कैप्टन ने अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा में विलय भी कर लिया था। एक मीडिया चर्चा में ‘पंजाब और किसानों के हित को बेच दिया’ कांग्रेस की इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कि अमरिंदर सिंह ने कहा, ‘क्या मुझे उनसे प्रमाण पत्र की आवश्यकता है? सामान्य तौर पर पंजाब के लोग और विशेष रूप से किसान, मेरी साख को जानते हैं। मैं तीन कृषि कानूनों का विरोध करने और किसानों के विरोध का समर्थन करने वाले पहले लोगों में से था। भले ही मुझ पर कुछ भी आरोप लगाया जा सकता है, मगर निश्चित रूप से पंजाब और पंजाबियों के हितों से समझौता करने का आरोप नहीं।’
यह पूछे जाने पर कि वह अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के चुनाव को लेकर क्या सोचते हैं, कैप्टन ने कहा कि मैं इस पर टिप्पणी करना नहीं चाहता हूं क्योंकि अब मुझे पार्टी छोड़े लगभग एक साल हो गया है। दोबारा पूछे जाने पर उन्‍होंने कहा कि क्‍या आप मानते हैं कि वहां कोई चुनाव होने जा रहा है? क्‍या कभी चुनाव हुए हैं? देश भर से प्रस्ताव आने शुरू हो गए हैं या आने लगे हैं कि अध्‍यक्ष ऐसा होना चाहिए। इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या आपके कहने का मतलब यह है कि यह सब 10 जनपथ से कंट्रोल हो रहा है? इस सवाल के जवाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि आप सही निष्कर्ष निकालने के लिए पर्याप्त बुद्धिमान हैं। आखिरकार, यह पहली बार नहीं हो रहा है। आगे अमरिंदर सिंह से पूछा गया कि लोगों के मन में सवाल है कि अगर अशोक गहलोत कांग्रेस अध्‍यक्ष बनेंगे तब क्या वे पार्टी को नियंत्रित करेंगे? इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘इसका जवाब आपके प्रश्न में ही है। जब अध्‍यक्ष के वास्तविक अथॉरिटी को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, तो यह स्पष्ट है कि शो (पार्टी) कौन चलाएगा। जब उनसे पूछा गया कि तो क्या राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए? इस पर अमरिंदर सिंह ने कहा कि इसका सबसे अच्छा जवाब राहुल गांधी ने खुद दे दिया है, आप मुझसे क्यों पूछ रहे हैं? अंत में जब कैप्टन से पूछा गया कि क्या अशोक गहलोत एक अच्छे विकल्प हैं, तो अमरिंदर सिंह ने सवाल किया कि आखिर किसके लिए अच्छा है? कांग्रेस या…जो उन्हें अध्यक्ष बनाना चाहते हैं।

नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी     |     नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज     |     जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा     |     Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल!     |     IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली     |     सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह     |     क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें     |     कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर     |     हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी?     |     गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374