Breaking
Instagram Reels पर आते हैं 300-400 व्यू? फ्रीज अकाउंट को ऐसे करें ठीक वृषभ संक्रांति पर इस मुहूर्त में करें स्नान-दान, जानें पूजा विधि और महत्व PoK में बैकफुट पर सरकार, मुजफ्फराबाद की ओर बढ़ रहा मार्च, इंटरनेट पर लगाई गई रोक हड्डियों की मजबूती बढ़ानी है तो ये 4 टिप्स करें फॉलो, एक्सपर्ट से जानिए लखनऊ में सरेआम युवक की हत्या, बदमाशों ने पीठ और सीने पर चाकू से किए 12 वार, CCTV में कैद वारदात कल रोड शो-परसों नामांकन… ऐसा है पीएम मोदी का 2 दिन का वाराणसी का पूरा कार्यक्रम बिहारी बुड़बक नहीं… 10 साल पुराना कौन सा वादा याद कर पीएम मोदी पर बरसे लालू यादव लोकसभा चुनाव से जुड़े हुए 8 अफसर ड्यूटी से मिले गायब, अब हुई ये कार्रवाई CBI का डर और बेटे पर रेप का आरोप… अपराधियों के जाल में फंसे अफसर, ठगों को भेजे पैसे मालिक की बेटी पर गंदी नजर रखता था ड्राइवर, नौकरी से निकाला… अब लड़की का कर लिया किडनैप

पुलिस ने दोनों पक्षों के 130 लोगों पर दर्ज किया केस, छावनी में बदला गांव, पसरा सन्नाटा

Whats App

महराजगंज: हादसे के बाद अस्पताल में इलाजरत घायलमहराजगंज में शनिवार की रात दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बता दें कि कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम चनकौली में हुए विवाद में पांच लोगों के घायल होने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा आगजनी करने और पुलिस से झड़प करने के मामले में पुलिस प्रशासन अब एक्शन मोड में आ गया है। घटना के बाद से पुलिस ने तत्काल बड़ी कार्रवाई शुरू करते हुए कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस ने इस मामले में तीन तहरीर पर नामजद व अज्ञात मिलाकर कुल 130 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यही नहीं पूरे गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।कोठीभार थाने से मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में सबसे बड़ी कार्रवाई पुलिस की तहरीर पर ही हुई है। उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम राय की तहरीर पर 19 नामजद व 60 अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 148, 332, 336, 353, 427 व 504 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं आगजनी करने के मामले में सायरा खातून की तहरीर पर 18 नामजद व 35 अज्ञात के खिलाफ धारा 147, 323, 504, 506, 436, 452 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।130 लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखने के बाद गांव में तैनात पुलिसशुक्रवार को पड़ी घटना की नींवजबकि मृतक की पत्नी सरजामी की तहरीर पर 7 नामजद के खिलाफ धारा 146, 323, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से 10 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार करने की सूचना मिली है। पुलिस की कार्रवाई के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। लगभग घरों के पुरुष घर छोड़कर भाग गए हैं। घरों में महिलाएं और बुजुर्ग बचे हैं। इस घटना की नींव शुक्रवार को पड़ी।आरोपियों के घर में लगाई गई आगआरोपियों के घर में आग लगाईजब हत्या के मामले में जिला मुख्यालय पर न्यायालय में तारीख देखने गए दोनों पक्ष आमने सामने हो गए और विवाद कर लिए। लेकिन, जब रात हुई तो गांव में दोनों पक्ष एक बार फिर आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए थे। बाद में आक्रोशित लोगों ने आरोपियों के घर को आग के हवाले कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने गांव में भारी पुलिस बल तैनात करने के साथ ही दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।

Instagram Reels पर आते हैं 300-400 व्यू? फ्रीज अकाउंट को ऐसे करें ठीक     |     वृषभ संक्रांति पर इस मुहूर्त में करें स्नान-दान, जानें पूजा विधि और महत्व     |     PoK में बैकफुट पर सरकार, मुजफ्फराबाद की ओर बढ़ रहा मार्च, इंटरनेट पर लगाई गई रोक     |     हड्डियों की मजबूती बढ़ानी है तो ये 4 टिप्स करें फॉलो, एक्सपर्ट से जानिए     |     लखनऊ में सरेआम युवक की हत्या, बदमाशों ने पीठ और सीने पर चाकू से किए 12 वार, CCTV में कैद वारदात     |     कल रोड शो-परसों नामांकन… ऐसा है पीएम मोदी का 2 दिन का वाराणसी का पूरा कार्यक्रम     |     बिहारी बुड़बक नहीं… 10 साल पुराना कौन सा वादा याद कर पीएम मोदी पर बरसे लालू यादव     |     लोकसभा चुनाव से जुड़े हुए 8 अफसर ड्यूटी से मिले गायब, अब हुई ये कार्रवाई     |     CBI का डर और बेटे पर रेप का आरोप… अपराधियों के जाल में फंसे अफसर, ठगों को भेजे पैसे     |     मालिक की बेटी पर गंदी नजर रखता था ड्राइवर, नौकरी से निकाला… अब लड़की का कर लिया किडनैप     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374