Breaking
विवाह से लेकर गृह प्रवेश, नामकरण तक….यहां जानें मई महीने के शुभ मुहूर्त दूसरे चरण के मतदान के बाद कमलनाथ का भाजपा पर हमला, कह दी ये बड़ी बात... गुना में महिलाओं पर भड़की प्रियदर्शनी राजे, कहा- अपना काम खुद करना सीखो व्हाइट हाउस डिनर से फिलिस्तीन पत्रकारों ने बनाई दूरी, गाजा में कई जर्नलिस्ट्स की गई है जान MP के इस स्कूल का शर्मनाक रिकॉर्ड, 12वीं के 85 छात्रों में से सभी हो गए फेल.. वोटिंग करवाकर हेलीकॉप्टर से मतदान दल 100 घंटे के बाद सकुशल लौटे, प्रशासन ने ली राहत की सांस राजगढ़ में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मां - बेटे समेत तीन की दर्दनाक मौत.. भीड़ में बोलने से कभी नहीं डरेगा बच्चा, इस तरह बढ़ाए कम्यूनिकेशन लेवल इंदौर से खंडवा जा रहे सोफे से भरे लोडिंग वाहन में अचानक लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान... कमलनाथ ने भाजपा पर साधा निशाना कहा - रोज नए झूठ का आविष्कार कर रहे...

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला के दोस्तों पर अब गाज, छह दिन पहले हुई गिरफ्तार

Whats App

रामपुर। यूपी में समाजवादी पार्टी (सपा) के दिग्गज नेका और राष्ट्रीय महासचिव आजम खां की मुश्किले कम होने के बजाए बढ़ती जा रही हैं। अब उनके बेटे विधायक अब्दुल्ला आजम के दोस्तों पर रामपुर पुलिस का गाज गिरी है। पुलिस ने छह दिन पहले अब्दुल्ला के दोस्त अनवार और सालिम को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस इन पर गैंगस्टर की कार्रवाई कर सकती है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस पूछताछ में अब्दुल्ला के दोनों दोस्तों ने कई लोगों के नाम लिए हैं। इनकी निशानदेही पर ही जौहर यूनिवर्सिटी से पालिका की सफाई मशीन और मदरसा आलिया से चोरी की गई किताबें बरामद की गईं। पुराना गंज क्षेत्र में एक मकान पर छापा मारा, जहां कुछ लोग जुआ खेलते मिले, लेकिन पुलिस की पकड़ में कोई नहीं आ सका।
पुलिस ने इस मामले में अब्दुल्ला के एक और दोस्त शाकिब व पूर्व सीओ सिटी आले हसन खां के बेटे वसीम को भी नामजद किया। पुलिस अब जुआरियों का गैंग दिखाकर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने की तैयारी में है। दो माह पहले जुआ खेलते कुछ युवकों का वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने तब ही रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इसके बाद जांच पड़ताल में पाया कि जुआ खेल रहे युवक अब्दुल्ला के दोस्त हैं। सालिम और अनवार ने पूछताछ में बताया कि पुराना गंज में एक मकान में जुआ घर चल रहा है। इसके बाद इनकी निशानदेही पर पुलिस ने पुराना गंज में छापा मारा, जिसमें जुआ होने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। इसमें आजम खां के करीबी पूर्व सीओ सिटी आले हसन खां के बेटे वसीम को भी नामजद किया। पुलिस अब जुआरियों का बड़ा नेटवर्क बताकर गैंगस्टर लगाने की तैयारी में है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला का कहना है कि मामले की विवेचना चल रही है। गैंगस्टर एक्ट बी लगाया जा सकता है।

विवाह से लेकर गृह प्रवेश, नामकरण तक….यहां जानें मई महीने के शुभ मुहूर्त     |     दूसरे चरण के मतदान के बाद कमलनाथ का भाजपा पर हमला, कह दी ये बड़ी बात…     |     गुना में महिलाओं पर भड़की प्रियदर्शनी राजे, कहा- अपना काम खुद करना सीखो     |     व्हाइट हाउस डिनर से फिलिस्तीन पत्रकारों ने बनाई दूरी, गाजा में कई जर्नलिस्ट्स की गई है जान     |     MP के इस स्कूल का शर्मनाक रिकॉर्ड, 12वीं के 85 छात्रों में से सभी हो गए फेल..     |     वोटिंग करवाकर हेलीकॉप्टर से मतदान दल 100 घंटे के बाद सकुशल लौटे, प्रशासन ने ली राहत की सांस     |     राजगढ़ में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, मां – बेटे समेत तीन की दर्दनाक मौत..     |     भीड़ में बोलने से कभी नहीं डरेगा बच्चा, इस तरह बढ़ाए कम्यूनिकेशन लेवल     |     इंदौर से खंडवा जा रहे सोफे से भरे लोडिंग वाहन में अचानक लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान…     |     कमलनाथ ने भाजपा पर साधा निशाना कहा – रोज नए झूठ का आविष्कार कर रहे…     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374