Breaking
डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’ दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी? अमेरिका के फैसले के बाद 3000 रुपए तक सस्ता हो सकता है सोना, ये है बड़ी वजह मोबाइल पर अब दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश वैशाखी अमावस्या की शाम दीपदान करने का क्या है महत्व? दूर होता है पितृ दोष! सड़कों पर पानी, बिजली भी गायब…बारिश और तूफान ने UAE का किया बुरा हाल

जिंदा जलकर मौत; आत्महत्या के पीछे की वजहों को खंगाल रही पुलिस

Whats App

जांजगीर-चांपा: वृद्ध महिला ने की खुदकुशी।जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सरहर में रविवार को बुजुर्ग महिला ने खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। बुरी तरह से जल गई महिला की मौत हो गई है। घटना बाराद्वार थाना क्षेत्र की है। महिला का नाम कमला बाई चंद्रा (65 वर्ष) है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।जांच अधिकारी लक्ष्मीनारायण कंवर ने बताया कि कमला बाई आज सुबह 5 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए गई हुई थी। वो 7 बजे घर लौटी और अपने कमरे में चली गई। उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पहले तो घरवालों ने सोचा कि वो घर लौटकर फिर से सो गई है, लेकिन छोड़ी देर बाद छोटी बहू ने कमरे से धुआं निकलता देखा। इसके बाद बहू ने अपने पति को फोन पर घटना की जानकारी दी। साथ ही ससुर दामोदर चंद्रा को भी आग लगने की बात बताई।महिला की जिंदा जलकर मौत।बहू ने बाहर पड़ोसियों को भी आवाज लगाई। इसके बाद लोगों ने जैसे-तैसे दरवाजा तोड़ा और अंदर जाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक कमला बाई चंद्रा की जलकर मौत हो गई थी। परिजनों ने बताया कि महिला मानसिक रूप से कमजोर थी और अक्सर बहकी-बहकी बातें करती थी। मृतका अपने पति दामोदर चंद्रा, छोटे बेटे राजकुमार चंद्रा (40 वर्ष) और अपनी छोटी बहू के साथ रहती थी। बड़े बेटे पुष्कर चंद्रा (45 वर्ष) का मकान थोड़ी दूर पर ही था।जिस समय घटना हुई, उस समय छोटा बेटा घर से 200 मीटर दूर अपनी छड़-सीमेंट के दुकान गया हुआ था, वहीं बहू घर का काम कर रही थी। बच्चे खेल रहे थे। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों और पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। पता चला है कि महिला का अपने बेटे-बहू से अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस ने कहा कि महिला ने आत्महत्या क्यों की, इसकी जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।

डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार     |     दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’     |     दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी     |     औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी     |     रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क     |     तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी?     |     अमेरिका के फैसले के बाद 3000 रुपए तक सस्ता हो सकता है सोना, ये है बड़ी वजह     |     मोबाइल पर अब दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश     |     वैशाखी अमावस्या की शाम दीपदान करने का क्या है महत्व? दूर होता है पितृ दोष!     |     सड़कों पर पानी, बिजली भी गायब…बारिश और तूफान ने UAE का किया बुरा हाल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374