Breaking
बिहार की शम्मा परवीन बनी पूनम, यूपी के शिवम शर्मा संग लिए सात फेरे…ऐसी है लव स्टोरी जिसने झारखंड को लूटा, उस पर कार्रवाई हो रही है… लोहरदगा में कांग्रेस-JMM पर बरसे PM मोदी दिल्ली के कनॉट प्लेस में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, पुलिस और फायर टीम मौके पर सूरत, इंदौर के बाद अब पुरी…कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार किसी का नाम राहुल गांधी या लालू यादव है तो वो चुनाव नहीं लड़ सकता? सुप्रीम कोर्ट का हमनाम उम्मीदवारो... प्याज को लेकर बदला सरकार का मूड, रात में 40% शुल्क लगाया, सुबह एक्सपोर्ट से बैन हटाया, क्या है वजह? गैस रिफिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग का छापा, कार्रवाई से मचा हड़कंप फहीम से पूछताछ में मिले अहम सुराग, सुरक्षा संस्थान और एयरफोर्स के अधिकारियों से होगी पूछताछ पांचवी-आठवीं के री-एग्जाम की समय सारिणी घोषित, पढ़ें कब से होगी परीक्षा डायरिया से बुरहानुपर में पांचवीं मौत, 6 वर्षीय मासूम ने तोड़ा दम

आटा मंगाने पर पत्नी को गरम संसी से दागा; नाबालिग के प्राइवेट पार्ट में मारी लात

Whats App

गुना: राघोगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया है।जिले के राघोगढ़ इलाके में मां-बेटे से हैवानियत का मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी को गरम संसी (पकड़) से दाग दिया। वहीं नाबालिग बेटे के प्राइवेट पार्ट में लात मार दी। इससे वही गंभीर रूप से घायल हो गया। घर में आटा-सब्जी लाने के नाम पर पूरा विवाद हुआ। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।राघोगढ़ इलाके के रामनगर गांव की रहने वाली संगीता कुशवाह (25) ने बताया कि उसकी शादी 6 वर्ष पहले अर्जुन कुशवाह से हुई थी। उनका 5 वर्ष का एक बेटा है। उसने बताया कि शुक्रवार को उसने पति से आटा लाने और बेटे के इलाज के लिए कहा। इसी बात पर से झगड़ा शुरू हो गया। पति ने गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। उसने मना किया तो लोहे की संसी गरम करके उसके हाथ में मारी। इससे उसके हाथ की दोनों उंगलियों में जलकर चोट आयी। फिर गरम संसी दोनों पैरों में मारी, जिससे दोनों जांघो में जलकर लाल निशान है। फिर उसे धक्का देकर गिरा दिया, जिससे उसके सिर में भी चोट आई।महिला ने बताया कि पास में ही उसका नाबालिग बेटा खड़ा था। पति ने उसके प्राइवेट पार्ट पर लात मार दी। इससे उसके प्राइवेट पार्ट में सूजन आ गयी। इसी दौरान उसके देवर दिलीप व कमलसिंह और अन्य लोग आ गए। उन्होंने बीच-बचाव किया। पति ने कहा कि किसी को बताया तो वह जान से खत्म कर देगा। महिला की शिकायत पर राघोगढ़ पुलिस ने अर्जुन कुशवाह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिहार की शम्मा परवीन बनी पूनम, यूपी के शिवम शर्मा संग लिए सात फेरे…ऐसी है लव स्टोरी     |     जिसने झारखंड को लूटा, उस पर कार्रवाई हो रही है… लोहरदगा में कांग्रेस-JMM पर बरसे PM मोदी     |     दिल्ली के कनॉट प्लेस में लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, पुलिस और फायर टीम मौके पर     |     सूरत, इंदौर के बाद अब पुरी…कांग्रेस उम्मीदवार ने चुनाव लड़ने से किया इनकार     |     किसी का नाम राहुल गांधी या लालू यादव है तो वो चुनाव नहीं लड़ सकता? सुप्रीम कोर्ट का हमनाम उम्मीदवारों पर फैसला     |     प्याज को लेकर बदला सरकार का मूड, रात में 40% शुल्क लगाया, सुबह एक्सपोर्ट से बैन हटाया, क्या है वजह?     |     गैस रिफिलिंग सेंटर पर खाद्य विभाग का छापा, कार्रवाई से मचा हड़कंप     |     फहीम से पूछताछ में मिले अहम सुराग, सुरक्षा संस्थान और एयरफोर्स के अधिकारियों से होगी पूछताछ     |     पांचवी-आठवीं के री-एग्जाम की समय सारिणी घोषित, पढ़ें कब से होगी परीक्षा     |     डायरिया से बुरहानुपर में पांचवीं मौत, 6 वर्षीय मासूम ने तोड़ा दम     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374