Breaking
बिहार: 5 साल से तैयार है पुल, फिर भी 15 किलोमीटर घूमकर जा रहे लोग… आखिर क्यों? खून से लथपथ मिला अस्पताल के कर्मचारी का शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा ‘…लोग पागल हो गए हैं’, ‘एनिमल’ की सफलता के बाद धर्मेंद्र ने क्या कहा था? अब बॉबी देओल ने किया खुलासा टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा को देनी होगी ये कुर्बानी, फायदा विराट कोहली को भी होगा बेटा, मुझसे गलती हो गई…प्लीज बचा लो, किसी को मत बताना… Vivo Y18: 8GB रैम-50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन हनुमान जी को लगाएं इन पांच चीजों का भोग, मिलेंगे चमत्कारी लाभ पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट में पत्रकार की मौत, 10 सालों में 53 की हुई हत्या रोजाना करें ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज, वजन घटाना नहीं लगेगा बोरिंग

भगवा कपड़े पहने कर ललिता घाट से पीएम मोदी ने लिया गंगाजल, करेंगे भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक

Whats App

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संसदीय क्षेत्र लगातार अपनी सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने और अपने नए रंग-रूप को लेकर लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। करीब 352 वर्ष बाद वाराणसी में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम नया रूप दुनिया के सामने आया है। आज पीएम मोदी इसको जनता को समर्पित करेंगे।

यूपी को आज मिलने वाली सौगात के गवाह देश के 150 से अधिक धर्माचार्य, संत-महंत व प्रबुद्धजन बनेंगे। इसके अलावा इसमें आम आदमी और दूसरे नेता भी जुड़ेंगे। भाजपा शासित राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री भी आज इसमें शामिल होंगे। इस पल का सभी को इंतजार है। ये करीब 5,27,730 वर्ग फीट में फैला है। जन आस्था के शीर्ष केंद्र के इस ऐतिहासिक कार्यक्रम से पूरे देश को जोडऩे के लिए 51,000 स्थानों पर एलईडी स्क्रीन तैयार की गई है।

PM Modi Varanasi tour live update:

Whats App

12:15 PM – ललिता घाट पहुंचकर पीएम मोदी भगवा कपड़ों में दिखाई दिए। वो गंगा में उतरे और वहां पर पूरे विधि-विधान के साथ गंगा जल लिया। उन्‍होंने गंगा में कई डुबकी भी लगाईं।

11:50 AM – पीएम मोदी ने घाट का मुआयना किया और फिर बोट से खिड़किया घाट पहुंचे। उन्‍हें एक नजर देखने के लिए गंगा के दोनों किनारों पर काफी संख्‍या में लोग मौजूद हैं। पीएम ने उनका अभिवादन स्‍वीकार किया।

11:15 AM- इस मौके पर पीएम मोदी ने वाराणसी के लोगों का भी अभिवादन स्‍वीकार किया। उन्‍हें एक नजर देखने के लिए काफी संख्‍या में लोग अपने घरों की छतों पर सड़कों पर मौजूद रहे।

11:00 AM – पीएम मोदी ने काल भैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस मौके पर यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ भी वहां मौजूद रहे।

– उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का कहना है कि पीएम मोदी के नेतृत्‍व और विजन में प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। उनके मुताबिक नया धाम अब दुनिया में काशी को एक नई पहचान देगा। काशी विश्‍वनाथ मंदिर के पुजारी का कहना है कि पहले ये केवल 2000 मीटर में फैला था और अब ये करीब 50 हजार वर्ग मीटर में फैला है।

– पीएम मोदी ने एक ट्वीट कर कहा है कि ‘काशी पहुचकर अभिभूत हूं। इस से पहले मैंने काशी के कोतवाल काल भैरव जी के दर्शन किए।’

बिहार: 5 साल से तैयार है पुल, फिर भी 15 किलोमीटर घूमकर जा रहे लोग… आखिर क्यों?     |     खून से लथपथ मिला अस्पताल के कर्मचारी का शव, हत्या-आत्महत्या में उलझी पुलिस     |     स्वामी प्रसाद मौर्य पर युवक ने फेंका जूता, लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा     |     ‘…लोग पागल हो गए हैं’, ‘एनिमल’ की सफलता के बाद धर्मेंद्र ने क्या कहा था? अब बॉबी देओल ने किया खुलासा     |     टीम इंडिया के लिए रोहित शर्मा को देनी होगी ये कुर्बानी, फायदा विराट कोहली को भी होगा     |     बेटा, मुझसे गलती हो गई…प्लीज बचा लो, किसी को मत बताना…     |     Vivo Y18: 8GB रैम-50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी, लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन     |     हनुमान जी को लगाएं इन पांच चीजों का भोग, मिलेंगे चमत्कारी लाभ     |     पाकिस्तान के बलूचिस्तान में ब्लास्ट में पत्रकार की मौत, 10 सालों में 53 की हुई हत्या     |     रोजाना करें ये 5 एरोबिक एक्सरसाइज, वजन घटाना नहीं लगेगा बोरिंग     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374