Local & National News in Hindi

CCD मालिक मामलाः 7000 करोड़ के कर्ज से परेशान सिद्धार्थ ने इस शख्स को किया था आखिरी कॉल

0 42

बेंगलुरुः कैफे काफी डे के मालिन वीजी सिद्धार्थ सोमवार शाम से गायब हैं और अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है और प्रशासन उन्हें ढूंढने के लिए हर प्रयास कर रहा है। पुलिस भी जांच में जुटी है। पुलिस जांच में पुलिस को पता चला है कि सिद्धार्थ ने 3ाखिरी बार अपने सीएफओ से फोन पर बात की थी और कहा था कि कंपनी का ख्याल रखना। इसके अतिरिक्त बताया जा रहा है कि सिद्धार्त की कंपनी पर 7 हजार करोड़ रुपए का कर्ज था और वो इस कर्ज के कारण परेशान रहते थे, और अंदेशा लगाया जा रहा कि इसी परेशानी के चलते ही सिद्धार्थ ने आत्महत्या कर ली है।

सूत्रों की मानें तो वीजी. सिद्धार्थ ने आखिरी बार अपनी कंपनी के CFO से 56 सेकेंड के लिए बात की थी। उन्होंने अपने CFO को कंपनी का ख्याल रखने के लिए कहा था। जिस वक्त वह अपने CFO से फोन पर बात कर रहे थे, तो काफी निराश थे। CFO से बात करने के बाद उन्होंने अपना फोन स्विच ऑफ कर दिया था।

पुलिस अभी भी उनकी तलाश में जुटी है, डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। जिस पुल से वह गायब हुए हैं, उसके करीब 600 मीटर दूरी पर ही समुद्र है और सोमवार रात को हाईटाइड भी आया था। जब से वीजी. सिद्धार्थ के लापता होने के बात सामने आई है, तभी से एसएम कृष्णा समेत पूरा परिवार परेशान है। लापता सिद्धार्थ की तलाश के लिए दक्षिण कन्नड़ पुलिस लग गई है। सिद्धार्थ जिस जगह से लापता हुए हैं, वहां पर एक नदी है, जिसमें पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !