Breaking
नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल! IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी? गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा

पटना में राजश्री को देख किसने कहा- अंगना में आइल बहार भौजी…. फिर तेजस्‍वी को भी ये बोलना पड़ा

Whats App

पटना। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव और राजश्री यादव (Tejashwi and Rajshree) को बधाइयों का तांता लगा हुआ है। बुधवार को ट्रांसजेंडर, पंडित सब बधाई देने पहुंचे। इन सबके बीच भोजपुरी गायक छोटू छलिया (Bhojpuri Singer Chhotu Chhalia) का एक वीडियो भी वायरल हाे रहा है। इसमें तेजस्‍वी के साथ खड़ी राजश्री को वे नदिया के पार फिल्‍म का चर्चित गाना, अंगना में आइल बहार भौजी सुनाकर उनका अभिनंदन करते दिख रहे हैं। तेजस्‍वी यादव इसके बाद बहुत बढिया कह‍कर भोजपुरी गायक की सराहना करते हैं।

राबड़ी आवास पहुंचे भोजपुरी के चर्चित गायक

भोजपुरी के चर्चित गायक का यह वीडियो राबड़ी देवी के आवास का दिख रहा है। फेसबुक पर कई यूजरों ने इसे शेयर किया है। कुल 20 सेकेंड के इस वीडियो में  छोटू छलिया तेजस्‍वी और राजश्री के सामने खड़े होकर गा रहे हैं… घरवा में रहे भाभी तोहरे जरूरत, सांची कहीं तोहे आवन से हमरी अंगना में आइल बहार भौजी। वहीं तेजस्‍वी व राजश्री मुस्‍कुराते दिख रहे हैं। बता दें कि नदिया के पार (Nadia ke Paar) फिल्‍म 1982 में आई थी। लेकिन करीब चार दशकों बाद भी भोजपुरी भाषा का यह गीत आज भी लोकप्रिय है। इसे हिंदी फिल्‍मों के मशहूर अभिनेता सचिन व अन्‍य कलाकारों पर फिल्‍माया गया था। आज भी बिहार में होने वाली शादियों में यह गाना जरूर बजता है। ऐसे में छोटू छलिया ने इसी गीत से अपनी राजश्री भौजी का स्‍वागत किया।

Whats App

गौरतलब है कि तेजस्‍वी की शादी रचेल से नौ दिसंबर को दिल्‍ली में हुई थी। लालू प्रसाद ने बहू का नाम रचेल से राजश्री रखा। यह जानकारी खुद तेजस्‍वी यादव ने मीडिया को दी थी। यह भी बताया था कि शादी में भले दूसरे लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया लेकिन बहूभोज में सभी को न्‍योता दिया जाएगा। बहरहाल राबड़ी देवी के आवास में नवदंपती को शुभकामनाएं देने वालों का तांता सुबह से शाम तक लगा रहता है।

नरेंद्र मोदी को फिर से पीएम बनाएं, अगले 6 महीने में PoK भारत का होगा… महाराष्ट्र में बोले CM योगी     |     नोएडा: थाने में फांसी के फंदे से क्यों झूला योगेश? 2 महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद खुला राज     |     जब खाकी वर्दी बनी कातिल… इश्क, अपहरण और हत्या मामले में पुलिस का सनसनीखेज खुलासा     |     Kalki 2898 AD Update: प्रभास-दीपिका की ‘कल्कि’ का हिस्सा होंगी कीर्ति सुरेश, ऐसा होगा रोल!     |     IPL ट्रॉफी नहीं, रोहित और धोनी की ये चीजें चाहते हैं विराट कोहली     |     सोमवार को 8 राज्यों के 49 शहरों में बंद रहेंगे बैंक, ये है बड़ी वजह     |     क्या है रैंसमवेयर और कैसे करता है आपको टारगेट? बचने के लिए नोट करें ये बातें     |     कड़ी सुरक्षा के बीच होती है इस देवी की पूजा, चौक से नहीं निकली कभी बाहर     |     हमास के नक्शेकदम पर ईरान… पूरे देश में नीचे बना रखी है अंडरग्राउंड मिसाइल सिटी?     |     गर्मी के मौसम में फ्रिज में भूलकर भी न रखें ये 5 फल, बन जाते हैं कूड़ा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374