Local & National News in Hindi

खुशखबरीः रसोई गैस सिलेंडर हुआ इतने रुपए सस्ता

0 56

नई दिल्लीः अंतरराष्ट्रीय बाजार में गैस के दामों में आयी गिरावट से बिना सब्सिडी वाले घरेलू रसोई गैस के सिलेंडर में 62.50 रुपये की  गिरावट आयी है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम का गैर सब्सिडी रसोई गैस सिलेंडर गुरुवार से 574.50 रुपये का मिलेगा। यह लगातार दूसरा महीना है जब गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर सस्ता हुआ है।

जुलाई में दाम 100.50 रुपये कम हुए थे। इस प्रकार दो माह में कीमतें 163 रुपये कम हुई हैं। कोलकाता में दाम घटकर 601 रुपये और मुंबई में 546.50 रुपये रह गए, चेन्नई में कीमत 590.50 रुपये होगी।घरेलू रसोई गैस उपभोक्ता को एक वित्तीय वर्ष में 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडर सब्सिडी दर पर मिलते हैं।इससे अधिक लेने पर गैर सब्सिडी का दाम चुकाना होता है। सब्सिडी और गैर सब्सिडी का मूल्य अंतर उपभोक्ता के बैंक खाते में सीधे हस्तांतरित किया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !