Local & National News in Hindi

बंदूकधारियों ने चलाई अंधाधुंध गोलियां, 8 लाेगाें की मौत

0 42

क्सिकोः मेक्सिको में क्विंटाना रू प्रांत के एक नगर बाकालर में बुधवार तड़के कुछ बंदूकधारियों ने गोली मारकर 8 लोगों की हत्या कर दी। प्रशासन ने बताया कि हमले में 2 लोग घायल भी हो गए हैं। क्विंटाना रू अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने कहा कि सभी लोग युकाटन प्रांत के टैग के साथ एक एसयूवी में यात्रा कर रहे थे जब बंदूकधारियों ने उन्हें रोका और गोली मार दी। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, दो घायलों को बाकलर में एक अस्पताल भेजा गया है, प्रशासन ने वहां सुरक्षा बढ़ा दी है।

कार्यालय के अनुसार, आपातकालीन कॉल सेंटर को गोलीबारी की पहली सूचना लगभग सुबह 7 बजे मिली। यह गोलीबारी लिमोनेस कस्बे और फेलीप कैरिलो प्यूटरे शहर के बीच में हुई। आधिकारिक रिपोर्ट्स के अनुसार, क्विंटाना रू में कम से कम 5 गिरोह मादक पदार्थो की बिक्री पर नियंत्रण करने के लिए लड़ते रहे हैं। ऐसी घटनाओं के कारण यहां पर्यटन पर खासा असर पड़ा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !