Local & National News in Hindi

डोनाल्ड ट्रंप ने PM मोदी को दी प्रचंड जीत की बधाई

0 58

वॉशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लोकसभा चुनाव 2019 में जीत के लिए शुभकामनाएं दी। डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि भारत और अमेरिकी साझेदारी के लिए बहुत कुछ अच्छा होने वाला है। उन्होंने ट्वीट किया,  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी पार्टी भाजपा को बड़ी चुनावी जीत के लिए शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री मोदी की वापसी से भारत और अमेरिकी साझेदारी के लिए बहुत कुछ अच्छा होने वाला है। मैं हमारे महत्वपूर्ण काम जारी रखने का इच्छुक हूं। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार ‘ प्रचंड मोदी लहर’ पर सवार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रिकॉर्ड सीटों के साथ केंद्र में पुन: सत्तासीन होने जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !