Breaking
हाई कोर्ट ने उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती में अनियमितता पर मांगा जवाब 19 हजार घरों में देना है सोलर रूफ टाप, 12 हजार चिन्हित, पढ़ें क्‍या है योजना लिटिल वल्र्ड और सत्यप्रकाश स्कूल की शिकायत पर सात मई को सुनवाई विद्यार्थी अब प्रशिक्षक की भूमिका में, स्कूलों में तैयार करेंगे नई पौध भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग में कार के शोरूम में अचानक भड़की आग उल्टी दस्त से पीड़ित एक और महिला ने तोड़ा दम, बेकाबू हुआ डायरिया मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव ने शिप्रा में लगाई डुबकी, कांग्रेस प्रत्याशी ने कही थी नदी में गंदगी की बा... गांव की सुख - शांति के लिए कांटों की शय्या पर लेटते हैं भगत, शरीर में पिरोते हैं नाड़ा साइबर ठगों के हौसले बुलंद, NEFT और ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर उड़ाए लाखों रुपये के जेवर पेट्रोल पंप पर निलंबित आरक्षक को युवती ने बेल्ट से पीटा, वीडियो हुआ Viral

OMG! नशे में सबसे आगे MP की बेटियां, लड़कों के मामले में भी हालत चिंताजनक

Whats App

भोपाल। मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार नशा मुक्ति अभियान चला रही है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग का चौंकाने वाला आंकड़ा सामने आया है। जिसने स्वास्थ्य विभाग चिंता बढ़ा दी है। एमपी में बेटियां नशे में सबसे आगे निकल गईं हैं। नशे की लत में लड़कियां मदहोश होती जा रही हैं। हर गली चौराहे पर आपको लड़कियां सुट्टा लगाते मिल जाएंगी। दरअसल एनएचएम की डायरेक्टर प्रियंका दास ने उमंग हेल्थ एंव वेलनेस कार्यक्रम के प्रजेंटेशन में आंकड़े बताए हैं। जिसके बाद मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने आंकड़े पेश किए। जिसमें बताया गया कि पिछले 7 साल में सिगरेट पीने वाली लड़कियों का आंकड़ा 9.3 प्रतिशत के पार पहुंच गया है। वहीं बीड़ी पीने वाली लड़कियों का आंकड़ा 13.1 प्रतिशत है। बता दें कि नशे की लत ने कई परिवारों को बर्बाद कर दिया है। नशे की लत की वजह से अपराध की घटनाएं भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। यहां तक कि नशे की आदत के कारण आत्महत्या के मामले भी बढ़ रहे हैं। लोग नशे की लत में इस कदर डूब चुके हैं कि यह नशा लोगों को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित कर रहा है।लड़कों के मामले में भी हालत चिंताजनक…गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में 25 फ़ीसदी युवा लड़के नशे की पहले से ही चपेट में थे और अब लड़कियां भी नशे के मामले में लड़कों के बराबर ही जाम छलकाती हुई नजर आ रही है. पढ़ाई के नाम पर घर से बाहर दूसरे शहरों में हॉस्टल या प्राइवेट रूम लेकर रहने वाली लड़कियों में नशे की लत ज्यादा पाई गई है. वहीं लड़कियों में बढ़ रही नशाखोरी की इस लत के ताजा आंकड़ों ने स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ सरकार और पालकों की भी नींद उड़ाने वाली है. अब हैरान करने वाले आंकड़े के बाद स्वास्थ्य विभाग जन जागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को जागरूक करने की तैयारी कर रहा है.तंबाकू उत्पादों के सेवन में मप्र देश में 29वें नंबर पर…इंटरनेशल इंस्टीट्यूट ऑफ पॉपुलेशन साइंसेज मुंबई ने केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर देश भर में 13 से 15 साल की उम्र के किशोरों पर तंबाकू उत्पादों के उपयोग पर सर्वे किया। साल 2003 से शुरू हुए इस सर्वे की चौथी स्टेट लेवल रिपोर्ट अब सामने आई है। रिपोर्ट में सबसे ज्यादा तंबाकू उत्पादों का सेवन करने वाले राज्यों में मिजोरम देश में पहले नंबर पर है। मिजोरम में 57.9 फीसदी युवा तंबाकू उत्पादों का सेवन करते हैं, जबकि सबसे कम हिमाचल प्रदेश में महज 1.1 फीसदी यूथ ही टोबैको प्रोडक्ट का सेवन करते हैं। इन राज्यों की फेहरिस्त मप्र में 29वें नंबर पर है। मध्यप्रदेश में 3.9 फीसदी युवा तंबाकू उत्पादों का प्रयोग करते हैं।प्रदेश के 34 स्कूलों में किया गया सर्वे…ग्लोबल यूथ टोबैको सर्वे के चौथे चरण की मध्यप्रदेश की रिपोर्ट शनिवार को जारी की गई। प्रदेश के 21 सरकारी और 13 निजी स्कूलों को मिलाकर कुल 34 विद्यालयों में यह सर्वे किया गया था। इसमें 2,979 छात्र शामिल किए गए थे। इनमें 2,490 स्टूडेंट्स की उम्र 13 से 15 साल के बीच थी। सर्वे में सामने आया कि 8वीं से 10 के 3.9 फीसदी बच्चे तंबाकू पदार्थों का सेवन करते हैं, जबकि राष्ट्रीय औसत 8.5 फीसदी है।

हाई कोर्ट ने उच्च माध्यमिक शिक्षक भर्ती में अनियमितता पर मांगा जवाब     |     19 हजार घरों में देना है सोलर रूफ टाप, 12 हजार चिन्हित, पढ़ें क्‍या है योजना     |     लिटिल वल्र्ड और सत्यप्रकाश स्कूल की शिकायत पर सात मई को सुनवाई     |     विद्यार्थी अब प्रशिक्षक की भूमिका में, स्कूलों में तैयार करेंगे नई पौध     |     भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग में कार के शोरूम में अचानक भड़की आग     |     उल्टी दस्त से पीड़ित एक और महिला ने तोड़ा दम, बेकाबू हुआ डायरिया     |     मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव ने शिप्रा में लगाई डुबकी, कांग्रेस प्रत्याशी ने कही थी नदी में गंदगी की बात     |     गांव की सुख – शांति के लिए कांटों की शय्या पर लेटते हैं भगत, शरीर में पिरोते हैं नाड़ा     |     साइबर ठगों के हौसले बुलंद, NEFT और ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर उड़ाए लाखों रुपये के जेवर     |     पेट्रोल पंप पर निलंबित आरक्षक को युवती ने बेल्ट से पीटा, वीडियो हुआ Viral     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374