Breaking
बिहार में पूर्व पार्षद विजय झा गिरफ्तार, पत्नी हिरासत में…आयकर विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में... फुटपाथ से 9 महीने के बच्चे को उठाकर महिला ने 58 हजार में बेचा; बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश दिल्ली पुलिस झूठ फैला रही, CM आवास से DVR लेकर गई है… स्वाति मालीवाल मामले पर बोली AAP कोलकाता में कांग्रेस कार्यालय के सामने मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर पर पोती गई कालिख, फिर दूध से धोया... इस दिन रिलीज होगा ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन, ट्रेलर आया सामने ‘ICC ट्रॉफी जीतने का मौका…’ टीम इंडिया के कोच बनने को लेकर क्या बोले जस्टिन लैंगर? चुनाव के बीच इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर, कितनी रह सकती वृद्धि दर? WhatsApp Status पर अपलोड होंगे लंबे वीडियो, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा आज भी मौजूद है द्वापर युग का कालिया नाग, भगवान कृष्ण के श्राप से बना पत्थर गाजा में इजराइल ने फिर मचाई तबाही, एयरस्ट्राइक में 20 लोगों की ली जान

गहलोत-पायलट के बीच एकजुटता अस्थाई विराम जल्द फिर सुनाई देंगे गद्दार और नाकारा जैसे शब्द : रामलाल शर्मा  

Whats App

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में मंगलवार को एकजुटता के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया करते हुए भाजपा ने बुधवार को कहा कि यह फिलहाल के लिए एक राजनीतिक विराम है और लोगों को फिर से ‘गद्दार’ जैसे शब्द सुनने को मिलेंगे।
भाजपा विधायक और प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने क कि कांग्रेस में अंदरूनी कलह से जनता परेशान है। शर्मा ने एक वीडियो बयान में कहा कांग्रेस की अंदरूनी सियासत का नजारा मंगलवार को एक बार फिर दिखा जब हाथ खड़ा करके राज्य की अवाम को यह विश्वास दिलाया गया कि कांग्रेस के अंदर सबकुछ ठीक है लेकिन मुझे लगता है कि यह एक राजनीतिक विराम है जो कुछ समय के लिए थमा है और एक बार फिर राज्य की जनता को वही सब सुनने को मिलेगा नकारा निकम्मा गद्दार। उन्होंने कहा कांग्रेस की अंदरूनी कलह का नुकसान राजस्थान की जनता को हो रहा है ना कांग्रेस के नेताओं और ना कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कोई फिक्र है।
राज्य में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में आंदोलनों का दबाया जाता है।
सीएम अशोक गहलोत ने जुलाई 2020 में राजनीतिक संकट के दौरान पायलट के खिलाफ ‘नकारा’ ‘निकम्मा’ और ‘गद्दार’ जैसे शब्दों का प्रयोग किया था। उस समय तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट और 18 अन्य कांग्रेस विधायकों ने उनके (गहलोत) के खिलाफ विद्रोह कर दिया था। पिछले सप्ताह भी गहलोत ने एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा था कि पायलट ‘गद्दार’ हैं और उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया जा सकता क्योंकि उन्होंने 2020 में कांग्रेस के खिलाफ बगावत की थी और राज्य सरकार को गिराने की कोशिश की थी।
पायलट ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा था कि इस तरह कीचड़ उछालने से मदद नहीं मिलेगी। दोनों नेताओं ने मंगलवार को एकता का प्रदर्शन किया जब केसी वेणुगोपाल ने जयपुर में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की। उन्होंने बैठक के बाद संयुक्त रूप से मीडिया को जानकारी दी और मीडिया के सामने वेणुगोपाल ने दोनों नेताओं का हाथ पकड़कर कहा यह राजस्थान कांग्रेस है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यहां पार्टी में सभी एकजुट हैं।

बिहार में पूर्व पार्षद विजय झा गिरफ्तार, पत्नी हिरासत में…आयकर विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में कैश-गोल्ड जब्त     |     फुटपाथ से 9 महीने के बच्चे को उठाकर महिला ने 58 हजार में बेचा; बच्चा चोरी गैंग का पर्दाफाश     |     दिल्ली पुलिस झूठ फैला रही, CM आवास से DVR लेकर गई है… स्वाति मालीवाल मामले पर बोली AAP     |     कोलकाता में कांग्रेस कार्यालय के सामने मल्लिकार्जुन खरगे की तस्वीर पर पोती गई कालिख, फिर दूध से धोया गया पोस्टर     |     इस दिन रिलीज होगा ‘गुल्लक’ का चौथा सीजन, ट्रेलर आया सामने     |     ‘ICC ट्रॉफी जीतने का मौका…’ टीम इंडिया के कोच बनने को लेकर क्या बोले जस्टिन लैंगर?     |     चुनाव के बीच इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर, कितनी रह सकती वृद्धि दर?     |     WhatsApp Status पर अपलोड होंगे लंबे वीडियो, सिर्फ इन लोगों को मिलेगा फायदा     |     आज भी मौजूद है द्वापर युग का कालिया नाग, भगवान कृष्ण के श्राप से बना पत्थर     |     गाजा में इजराइल ने फिर मचाई तबाही, एयरस्ट्राइक में 20 लोगों की ली जान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374