Breaking
उमरिया में भीषण सड़क हादसा! हेड कांस्टेबल की हुई दर्दनाक मौत.. महिला कैदी ने जेल अधिकारियों पर लगाया रेप का आरोप, चिट्ठी में लिखी आपबीती महाराष्ट्र में MVA जीतेगी कितनी सीटें? उद्धव ठाकरे ने पहली बार बताया नंबर रामपुर: गले में अटकी टॉफी, 5 साल के मासूम ने मां के सामने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम हिमाचल में बीजेपी का बड़ा एक्शन, 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया पार्टी से निष्कासित अगर बीजेपी को नहीं मिला बहुमत, तो क्या होगा प्लान बी? अमित शाह ने दिया ये जवाब ‘हमें कहा- दो बच्चे ही अच्छे, उन्हें कहा- चच्चा बहुत सारा बच्चा…’, देवकीनंदन शास्त्री ने ये क्या कह ... हलालपुर में खंडहरनुमा मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर बालक घायल हाई कोर्ट ने कहा- गाडरवारा की नर्सिंग सिस्टर को जबलपुर की रिक्त सीट पर समायोजित करें अभी और सताएगी गर्मी, दिल्ली-UP और बिहार तक हीटवेव का अलर्ट… जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल

शादी से पहले होने वाले पति संग पोलो मैच देखने पहुंची Hansika Motwani, शाही अंदाज में मारी एंट्री

Whats App

बॉलीवुड अभिनेत्री हंसिका मोटवानी आज यानी 4 दिसंबर को अपने बॉयफ्रेंड सोहेल कथूरिया के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं। हंसिका मोटवानी के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं। बीते गुरुवार को अभिनेत्री अपने परिवार के साथ जयपुर में अरावली के पहाड़ियों के बीच बने मुंडोता फोर्ट पहुंची थीं। गुरुवार की रात को ही उनकी मेहंदी का फंक्शन हुआ। इसके बाद शुक्रवार को सूफी नाईट का आयोजन किया गया था। वहीं शनिवार को दोनों पोलो मैच का आनंद लेने पहुंचे थे।

मैच देखने पहुंचे कपल
हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया व्हाइट आउटफिट पहनकर विंटेज कार पर सवार होकर पोलो ग्राउंड पहुंचे थे। शाम चार बजे पोलो मैच के दौरान हुई टी पार्टी की थीम गुलाबी और सफेद रंग की रखी गई थी। इसमें सभी मेहमानों ने गुलाबी और सफेद रंग के कपड़े पहने थे। अभिनेत्री हंसिका मोटवानी ने सफेद रंग का गाउन पहना था। वहीं, सोहेल ने भी सफेद रंग का टक्सीडो पहन रखा था।

पोलो मैच के दौरान हुई टी पार्टी में हंसिका और उनके मंगेतर सोहेल ने हाथी, घोड़े और ऊंट के साथ शाही अंदाज में ग्रैंड एंट्री ली थी। इसमें डांस पार्टी का भी आयोजन किया गया था। हंसिका मोटवानी ने अपने होने वाले पति सोहेल के साथ जमकर डांस किया। इस दौरान सभी मेहमान भी डांस पार्टी का हिस्सा बने।

Whats App

आज होगी शादी
आज हंसिका मोटवानी और सोहेल आज शादी के बंधन में बंधेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुंडोता फोर्ट में आने वाले मेहमानों का स्वागत ठेठ राजस्थानी अंदाज में किया जाएगा। शादी के लिए खास तैयारियां की गई हैं। शादी की रस्मों के लिए खास मेहमानों के लिए राजस्थानी कपड़े भी बनवाए गए हैं।

उमरिया में भीषण सड़क हादसा! हेड कांस्टेबल की हुई दर्दनाक मौत..     |     महिला कैदी ने जेल अधिकारियों पर लगाया रेप का आरोप, चिट्ठी में लिखी आपबीती     |     महाराष्ट्र में MVA जीतेगी कितनी सीटें? उद्धव ठाकरे ने पहली बार बताया नंबर     |     रामपुर: गले में अटकी टॉफी, 5 साल के मासूम ने मां के सामने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम     |     हिमाचल में बीजेपी का बड़ा एक्शन, 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया पार्टी से निष्कासित     |     अगर बीजेपी को नहीं मिला बहुमत, तो क्या होगा प्लान बी? अमित शाह ने दिया ये जवाब     |     ‘हमें कहा- दो बच्चे ही अच्छे, उन्हें कहा- चच्चा बहुत सारा बच्चा…’, देवकीनंदन शास्त्री ने ये क्या कह दिया?     |     हलालपुर में खंडहरनुमा मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर बालक घायल     |     हाई कोर्ट ने कहा- गाडरवारा की नर्सिंग सिस्टर को जबलपुर की रिक्त सीट पर समायोजित करें     |     अभी और सताएगी गर्मी, दिल्ली-UP और बिहार तक हीटवेव का अलर्ट… जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374