Breaking
इंदौर में शनिवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, 41.3 डिग्री रहा तापमान, आगे ऐसे रहेंगे हालात नदी में अवैध खनन के दौरान निकली एक हजार साल पुरानी जैन प्रतिमा, समाज के सुपुर्द की, पूजा-पाठ का दौर ... देवास में गोवध का मामला, मांस की तस्करी के पहले पकड़ाया तस्कर, लोगों ने की पिटाई कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, गंजीपुरा इलाके में मची अफरातफरी महाकाल भस्म आरती के लिए 1500 रुपये की मांग, महिला ने पुरोहित का ऑडियो रिकॉर्ड कर कलेक्टर से की शिकाय... 6 जून को जबलपुर में नो फ्लाइंग डे, विमानों की कमी के खिलाफ कई पैसेंजर ने यात्रा निरस्त की शिवपुरी में कलेक्ट्रेट परिसर में लगी भीषण आग, कई फाइलें जलकर हुई राख.. शाजापुर में अनियंत्रित होकर पलट गई जीप, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत... Nursing की छात्रा ने रेता अपना गला, कॉलेज प्रबंधन पर लगाए यह गंभीर आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला... प्यास इंसान को ही नहीं, पशु पक्षियों को भी लगती है, इंदौर में पंक्षियों के लिए किया जा रहा दाना पानी...

16 साल की लड़की की करा रहे थे शादी, टीम को देख पैरेंट्स ने मचाया हंगामा,एफिडेविट लिया गया

Whats App

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग ने 16 साल की लड़की की शादी रुकवा दी। लड़की मंडप में दुल्हन बनकर बैठी थी और बारात आने की तैयारी चल रही थी। चाइल्ड लाइन और महिला बाल विकास विभाग को इसकी जानकारी हुई, तब टीम पुलिस लेकर पहुंच गई। इस दौरान लड़की के आधार कार्ड की जांच की गई। वहीं, पुलिस को देखकर दोनों पक्ष के लोग हंगामा मचाने लगे, तब उन्हें कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी के साथ समझाइश देकर शांत कराया और शादी रोक दी। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार पचपेड़ी क्षेत्र के ग्राम सोन लोहर्सी में 16 साल की लड़की की शादी तय कर दी गई थी। तय कार्यक्रम के अनुसार रविवार को लड़की की बारात आने वाली थी। इस बीच जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम को किसी ने जानकारी दी कि गांव में नाबालिग लड़की की शादी की जा रही है। खबर मिलते ही चाइल्ड की टीम के साथ जिला बाल संरक्षण इकाई की टीम पुलिस लेकर गांव पहुंच गई, जहां वैवाहिक समारोह की तैयारी चल रही थी। पुलिस को देखकर वहां आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।दुल्हन बनी लड़की और लड़के वालों को दी गई समझाइश।टीम ने मांगी दुल्हन का आधार कार्डइस दौरान टीम ने वैवाहिक रस्मों को रुकवाकर दुल्हन का आधार कार्ड दिखाने के लिए कहने लगे। पूछताछ में परिजन लड़की को बालिग बताते रहे, जब आधार कार्ड और स्कूल प्रमाण पत्र की जांच की गई, तब पता चला कि दुल्हन की उम्र 16 साल और दूल्हा 18 साल का है।शादी रोकने की बात पर मचाया हंगामाअधिकारियों ने बाल विवाह संबंधी नियम कानून के बारे में समझाइश दी। तब, दुल्हन और दूल्हे के पैरेंट्स हंगामा मचाने लगे और लड़का व लड़की की शादी करने की बात पर अड़े रहे। परिजन सामाजिक बंधन और बदनामी की बात भी करने लगे। तब अधिकारियों ने कहा कि दोनों की शादी उनके बालिग होने पर करा दिया जाएगा। इसके लिए दोनों पक्ष आपस में समझौता कर शपथपत्र तैयार करा लें।बारात आने से पहले ही पहुंच गई टीम।अधिकारी बोलीं- दोनों पक्षों से लिया गया शपथपत्रजिला बाल संरक्षण इकाई की अधिकारी पार्वती वर्मा ने बताया कि पचपेड़ी क्षेत्र में नाबालिग लड़की शादी होने की जानकारी मिली थी, जिस पर पुलिस के साथ टीम गांव पहुंची। इस दौरान दोनों पक्षों को समझाइश देकर शपथपत्र लिया गया है और उन्हें शादी नहीं करने की चेतावनी दी गई है।

इंदौर में शनिवार रहा सीजन का सबसे गर्म दिन, 41.3 डिग्री रहा तापमान, आगे ऐसे रहेंगे हालात     |     नदी में अवैध खनन के दौरान निकली एक हजार साल पुरानी जैन प्रतिमा, समाज के सुपुर्द की, पूजा-पाठ का दौर शुरू     |     देवास में गोवध का मामला, मांस की तस्करी के पहले पकड़ाया तस्कर, लोगों ने की पिटाई     |     कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, गंजीपुरा इलाके में मची अफरातफरी     |     महाकाल भस्म आरती के लिए 1500 रुपये की मांग, महिला ने पुरोहित का ऑडियो रिकॉर्ड कर कलेक्टर से की शिकायत     |     6 जून को जबलपुर में नो फ्लाइंग डे, विमानों की कमी के खिलाफ कई पैसेंजर ने यात्रा निरस्त की     |     शिवपुरी में कलेक्ट्रेट परिसर में लगी भीषण आग, कई फाइलें जलकर हुई राख..     |     शाजापुर में अनियंत्रित होकर पलट गई जीप, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत…     |     Nursing की छात्रा ने रेता अपना गला, कॉलेज प्रबंधन पर लगाए यह गंभीर आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला…     |     प्यास इंसान को ही नहीं, पशु पक्षियों को भी लगती है, इंदौर में पंक्षियों के लिए किया जा रहा दाना पानी का अनोखा प्रयोग     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374