Local & National News in Hindi

छठे दिन अयोध्या केस की सुनवाई शुरु, सुप्रीम कोर्ट के सामने अपनी बात रख रहे रामलला के वकील

0 39

कई सालों से चल रहे रामजन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में आज भी सुनवाई है रही है। रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में रोजाना सुनवाई हो रही है। 5 अगस्त से शुरू हुई इस सुनवाई का आज बुधवार को छठा दिन है। मंगलवार की सुनवाई में रामलला की तरफ से वकील सी. एस. वैद्यनाथन ने अपनी दलीलें रखीं और आज भी वह ही अपनी बात आगे बढ़ा रहे हैं।यहां जाने सुनवाई की पूरी अपडेट…

सबसे पहले सुनवाई के दौरान रामलला के वकील की तरफ से अदालत में स्कन्द पुराण का जिक्र किया गया है। उन्होंने इस दौरान सरयू नदी-राम जन्मभूमि के इतिहास और महत्व के बारे में बताया। रामलला के वकील के द्वारा स्कन्द पुराण का जिक्र किए जाने पर जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा कि आप जिन शब्दों का जिक्र कर रहे हैं, उनमें रामजन्मभूमि के दर्शन का जिक्र है। इसमें किसी देवता का जिक्र नहीं है। जिसपर वकील वैद्यनाथन ने कहा कि रामजन्मभूमि ही अपने आप में देवता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.